मुरादाबाद में बाजार में युवक की हत्या के दूसरे दिन घर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, देवर ने भाभी को मार डाला

Woman Murdered in Moradabad ये मुरादाबाद को क्या हो गया है। शुक्रवार को यहां की एक बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वहीं ठीक इसके दूसरे दिन एक घर में देवर ने भाभी को चाकू से गोदकर मार डाला।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:38 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:38 AM (IST)
मुरादाबाद में बाजार में युवक की हत्या के दूसरे दिन घर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, देवर ने भाभी को मार डाला
महिला तराना का फाइल फोटो, देवर ने तराना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

मुरादाबाद, जेएनएन। Woman Murdered in Moradabad : ये मुरादाबाद को क्या हो गया है। शुक्रवार को यहां की एक बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वहीं ठीक इसके दूसरे दिन एक घर में देवर ने भाभी को चाकू से गोदकर मार डाला। शनिवार की शाम को मकबरा फेस-वन में देवर ने मगरिब की नमाज पढ़ने की तैयारी कर रही भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। स्वजन ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हत्या का कारण का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, मकबरा फेस- वन निवासी शीशा व्यापारी परवेज का परिवार रहता है। शनिवार शाम करीब छह बजे परवेज की पत्नी तराना (36) घर में अपने तीन बच्चों के साथ बैठी थी। वह मगरिब की नमाज की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर इमरान चाकू लेकर कमरे में घुस आया और उसने भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। तराना की गर्दन पर भी वार किया। खून से लथपथ महिला की चीख पुकार सुनकर स्वजन मदद के लिए दौड़े। उन्होंने हमलावर इमरान को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद घायल तराना को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई थी।

सूचना मिलते ही कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपित इमरान को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आरोपित इमरान से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में स्वजन ने हत्यारोपित को इमरान मानसिक रूप से कमजोर बताया है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुक्रवार को इसी थाना क्षेत्र उवैद ने बहनोई के भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। सरे बाजार हुई इस हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शनिवार को फिर से हत्या होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो रहा है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

थम नहीं रहे मासूमों के आंसूः जिस चाचा की गोद में खेलकर तराना के बच्चे खुद को महफूज समझते हैं, उसी ने उनकी आंखों के सामने मां का कत्ल कर दिया। चाकू से इतने वार किए कि खून की छींटे घर की दीवारों पर बिखरे पड़े थे। घटना से तराना के बच्चों के मन में दहशत पैदा कर दी है। वह खौफनाक मंजर देखने के बाद डरे हुए हैं। अपनी आंखों के सामने मां का कत्ल होने के बाद चार वर्ष की सामिया, 11 साल का बेटा फेज और छह साल की बेटी अल्फिया बेसुध सी हैं। उनकी आंखों के आंसू थम नहीं रहे हैं। शनिवार को अचानक ऐसा क्या हुआ कि इमरान ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। इस बारे में स्वजन अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

जान बचाने के लिए तराना ने किया संघर्षः देवर से अपनी जान बचाने के लिए तराना ने खूब संघर्ष किया। इसकी वजह से तराना के कपड़े भी फट गए। इसका मतलब यह है कि आरोपित ने हत्या से पहले तराना से साथ खींचतान भी की है। पुलिस हर बिंदू पर जांच करने में जुटी है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं तराना पर हमला करने का इरादा पहले से ही तो नहीं था।मां पर हमला होने पर बच्चे कमरे में जाकर छिप गए।

उनमें से कोई भी विरोध करता तो उनकी इमरान हत्या कर सकता था। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपित इमरान भाभी पर ही अंगुली उठा रहा है। उसका कहना है कि भाभी का उसे लेकर व्यवहार अच्छा नहीं था। जबकि, तराना बेहद सीधे स्वभाव की नमाजी महिला बताई जा रही है। वह रोजाना की तरह अपने बच्चों के साथ बैठी थीं। पुलिस आरोपित की किसी बात पर यकीन नहीं कर रही है। हत्या को लेकर पूरे मामले की छानबीन करने में लगी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस घटना की सच्चाई से पर्दा उठेगा।

chat bot
आपका साथी