सांसद आजम खां की विधायक पत्नी तंजीन फात्मा बोलीं, वीरेंद्र गोयल के जिलाध्यक्ष बनने से सपा को मिलेगी मजबूती

MP Azam Khans MLA wife Tanzin Fatma शहर विधायक डा. तजीन फात्मा ने कहा कि वीरेंद्र गोयल के सपा जिलाध्यक्ष बननेे से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सपा हाईकमान ने शनिवार को वीरेंद्र गोयल को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।रविवार को वह तजीन फात्मा के घर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:30 PM (IST)
सांसद आजम खां की विधायक पत्नी तंजीन फात्मा बोलीं, वीरेंद्र गोयल के जिलाध्यक्ष बनने से सपा को मिलेगी मजबूती
शहर विधायक ने उनका स्वागत करने के साथ ही कहा कि वीरेंद्र गोयल ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। MP Azam Khans MLA wife Tanzin Fatma : शहर विधायक डा. तजीन फात्मा ने कहा कि वीरेंद्र गोयल के सपा जिलाध्यक्ष बननेे से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सपा हाईकमान ने शनिवार को वीरेंद्र गोयल को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। रविवार को वह सांसद आजम खां के घर पहुंचे और उनकी पत्नी शहर विधायक तजीन फात्मा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर विधायक ने उनका स्वागत करने के साथ ही कहा कि वीरेंद्र गोयल ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति हैं। उनके अध्यक्ष बनने से संगठन मजबूत होगा।

सपा कार्यालय पर भी दोपहर में जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे। उनकी ओर से प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया। कहा कि इस बार पांचों विधानसभा सीटों पर हमें विजय प्राप्त करनी है। इसके लिए अभी से चुनावी तैयारी में जुटना है। आजम खां की रिहाई के लिए भी दुआ करनी है। आजम खां ने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया है। जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना कराकर गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर फसाहत अली खां शानू, फिरासत खां, फरहान खां, नवीन शर्मा, प्रमोद गंगवार, मुकर्रम इनायती, हरज्ञान सिंह यदव, विजय सिंह, फैजान खां, राजा खां, शादाब खां, अमित शर्मा, अनिल सागर, प्रेम सिंह प्रजापति, संजीव यादव, इस्लाम गुडडू, पवन यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी