स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

मुरादाबाद जेएनएन राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला मैनाठेर में सोमवार को मिशन शक्ति फेस तीन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार से जुडने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:27 PM (IST)
स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

मुरादाबाद, जेएनएन : राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला, मैनाठेर में सोमवार को मिशन शक्ति फेस तीन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य रही महिला उद्यमी निशा आर्य ने छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

निशा आर्य ने कहा कि स्वरोजगार से भी हम परिवार की आर्थिक मदद कर सकते हैं और अपने हुनर को पहचान दिला सकते हैं। निशा आर्य ने प्रधानाचार्य स्वदेश कुमारी के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नगलिया मशकूला व आसपास के गांव में घर-घर घूमकर महिलाओं से संपर्क किया तथा उनके हुनर को पहचान दिलाने के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जागरूक किया। वर्तमान में निशा आर्य ने 250 महिलाओं को अपने स्वरोजगार केंद्र से जोड़ रखा है। प्रधानाचार्य स्वदेश कुमारी ने कहा कि स्वरोजगार करने से हमारे अंदर आत्मविश्वास की भावना जागती है जिससे समाज में नाम, सम्मान तथा हमारी एक पहचान बनती है। इससे हम खुद आगे बढ़कर दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस अवसर पर निशा आर्य ने महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट की एक प्रदर्शनी भी लगाई। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच नारी सशक्तिकरण पर निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा अलीशा तथा मिशवा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका लक्ष्मी देवी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका महिमा, रेणुका, रेखा रानी चौहान तथा सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी