अधिक पका खाना इम्‍यून स‍िस्‍टम को बनाएगा मजबूत, कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम बनेगा शरीर

इम्‍यून शरीर को विकसित मरम्मत करने में सहायक होता है। पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना खाते हैं तो शरीर को पोषण मिलता है। इससे शरीर चुस्त रहता है। इसके ल‍िए जरूरी है कि भोजन को सौ से 60 डिग्री के तापमान में पूरी तरह से पकाएं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:10 PM (IST)
अधिक पका खाना इम्‍यून स‍िस्‍टम को बनाएगा मजबूत, कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम बनेगा शरीर
अधिक पका खाना इम्‍यून सिस्टम को करेगा मजबूत।

मुरादाबाद, जेएनएन। अधिक पका खाना इम्‍यून सिस्टम को मजबूत करता है। बच्चों को कुपोषण के बचाने के लिए इस तरह का खाना देना आवश्यक है। बड़े भी अधिक पका खाना खाएं तो उनके भी शरीर कोरोना से लड़ने में सक्षम होंगे।

इम्‍यून शरीर को विकसित, मरम्मत करने में सहायक होता है। पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना खाते हैं तो शरीर को पोषण मिलता है। इससे शरीर चुस्त रहता है। इसके ल‍िए जरूरी है कि भोजन को सौ से 60 डिग्री के तापमान में पूरी तरह से पकाएं, इससे खाना पूरी तरह से गल जाता है। पूरी तरह से पका खाना इम्‍यून सिस्टम को मजबूत करता है। लोगों के आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों का मिश्रण होना चाहिए जो सही मात्रा में सभी आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराएं। शरीर के लिए प्रोटीन की जरूरत है, इसका सेवन करना जरूरी है। प्रोटीन मांसपेश‍ियों का निर्माण करेगा और कोशिकाओं को बनाने में मदद करेगा। प्रोटीन के लिए अंडा, मछली, बींस पत्तेदार सब्जी का अधिक सेवन करना चाहिए। बच्चों में कुपोषणा को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा इस तरह का खाना उपलब्ध कराने का काम क‍िया जा रहा है। इसके लिए ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का आयोजन किया जाता है। शरीर में खून बढ़ने के लिए आयरन आदि का वितरण किया जाता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कुपोषण को दूर करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कुपोषित बच्चों को भर्ती कर इलाज कराने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। गरीब मां की देखभाल करने के लिए आर्थिक मदद भी सरकार द्वारा दी जाती है। 

यह भी पढ़ें : 

भैंस चोरी का आरोप‍ित बोला-पुलिस कर्मियों से हैं मेरे गहरे संबंध, जांच के बाद चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में म‍िले 115 कोरोना संक्रम‍ित, गंभीर होती जा रही है स्थित‍ि

Panchayat Election 2021 : गांव-गांव जनसंपर्क कर बड़े नेता मांग रहे वोट, पूर्व सांसद और विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर

Moradabad Today Horoscope : धन संग्रह और निवेश के लिए शुभ है आज का द‍िन, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Panchayat Election 2021 : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तीन प्रत्याशियों पर मुकदमा, यहां पढ़ें क्‍या है मामला

chat bot
आपका साथी