रामपुर में होटल के कमरे में बेहोश मिला मुरादाबाद का युवक, अस्तपाल में कराया गया भर्ती
रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में होटल के कमरे में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद के विवेक विहार कालोनी निवासी प्रवीन कुमार सिंह एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि हैं।
मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में होटल के कमरे में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद के विवेक विहार कालोनी निवासी प्रवीन कुमार सिंह एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि हैं। वह किसी काम से यहां आए थे। उन्होंने सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कमरा लिया। शाम को होटल कर्मचारी ने उन्हें बेड पर बेहोश पड़े देखा। उसने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
कर्मचारी ने मामले की जानकारी होटल मालिक को दी। होटल मालिक ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर दिया। एंबुलेंस उसे लेकर जिला अस्पताल आ गई, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। युवक के स्वजन भी जानकारी मिलने पर आ गए और उसे अपने साथ ले गए। घटना के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि थाने में ऐसी कोई सूचना नहीं आई है।
नशे की गोलियों संग युवक गिरफ्तार : शहजादनगर पुलिस ने नशे की गोलियों के साथ युवक को पकड़ा है। उसके पास से 540 नशे की गोलियां मिली हैं। शहजादनगर थाने की धमोरा चौकी के प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कमोरा की ओर से आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे की गोलियां मिलीं। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया युवक कमोरा गांव का इकरार है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें :-
Moradabad Weather : जून में अब तक 40 डिग्री से नीचे रहा तापमान, 22 जून तक आ सकता है मानसून
UP : शादी से 6 दिन पहले होने वाले दामाद ने पिता के अरमानों का किया कत्ल, सड़क पर मिली बेटी की लाश