मुरादाबाद की महिलाएं बोलीं, इस बार दीपावली पर पटाखों से रहें दूर, दीयों से करें रोशनी

Moradabad women said Stay away from Firecrackers जब दीयो से हो सकता है उजियारा तो क्यों लें हम पटाखों का सहारा। दीपावली उत्सव के तहत ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की सदस्याओं ने समाज को पटाखों से दूर रहने का संदेश दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:10 AM (IST)
मुरादाबाद की महिलाएं बोलीं, इस बार दीपावली पर पटाखों से रहें दूर, दीयों से करें रोशनी
ब्यूटीफुल लेडीज क्लब के दीपावली उत्सव में खुब थिरकीं डाक्टर

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad women said Stay away from Firecrackers : जब दीयो से हो सकता है उजियारा, तो क्यों लें हम पटाखों का सहारा। दीपावली उत्सव के तहत ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की सदस्याओं ने समाज को पटाखों से दूर रहने का संदेश दिया। खुशहाली, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए रोशनी के त्योहार के बारे में बताया। असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर मनोरंजक कार्यक्रम होने के साथ ही एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई भी दी गई।

क्लब अध्यक्ष डा. सुदीप कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद संस्थापक अध्यक्ष डा. बबीता गुप्ता ने सभी से अपील कि कि दीपावली पर दीये जलाएं। पटाखे नहीं छोड़ने हैं। पटाखों से हवा और ध्वनि प्रदूषण होता है। इसलिए सुरक्षित दीपावली मनाएं। कोषाध्यक्ष सुमिता कपूर और अपर्णा मिश्रा ने सबका रजिस्ट्रेशन कर दीपावली के उपहार बांटे। संयोजक विदुषी टंडन, डा. रिचा गर्ग ने सबका मनोरंजन किया। डा. सीमा मिड्ढा ने गणेश वंदना प्रस्तुति दी। इसके बाद सामूहिक नृत्य दशहरा, करवाचौथ, नवरात्र डांडिया और दीपावली पर आधारित कार्यक्रम कराए। मोनिका, डा. नीतू, डा. शुभांगी, डा. मनीषा ने दशहरा ग्रुप में नृत्य कर असत्य पर सत्य की विजय को दर्शाया।

डांडिया नृत्य में डा. गरिमा मिश्रा, डा. स्मिता गोयल, डा. शालू महाजन, डा. अर्चना, डा. निधि और डा. अनका कुमार ने खूब धूम मचाई। रश्मि सिंह, पूजा मेहरोत्रा, राजुल, डा. शालिनी जैन, रितु सिंह ने करवाचौथ ग्रुप में नृत्य करते हुए पति की लंबी आयु की कामना की। डा. पायल पुरी, डा. रूबी, डा. शेफाली, शिवांगी और डा. श्वेता ने दीपों के साथ दीपावली ग्रुप में नृत्य करके सभा को जगमग किया। रश्मि सिंह, डा. शैफाली गुप्ता समयबद्धता विजेता रहीं। सरप्राइज प्रश्नोत्तरी में डा. नेहा चंद्रा, रितु सिंह ने गिफ्ट बटोरे। तंबोला का भी सबने आनंद लिया। निर्णायक मंडल में पुलिस मार्डन स्कूल प्रधानाचार्य ज्योति सिंह ने बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता विजेता डा. शिवानी गर्ग, विदुषी टंडन, डा. शेफाली गुप्ता को पुरस्कृत किया। संचालन सचिव डा. रितु शर्मा ने किया। इसमें डा. प्राप्ति, सुवर्णा दीक्षित, डा. शशि सिंह, डा. सुषमा राठी, डा. संगीता मदान, डा. प्रीति, डा. मधुलिका बत्रा, अंजूषा रहीं।

chat bot
आपका साथी