Moradabad Weather : 2020 की जनवरी पर भारी 2021 की सर्दी, फरवरी में भी होगी कड़ाके की ठंड

Moradabad Weather पिछले साल से 29 जनवरी को चार डिग्री पारा कम। गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम व‍िभाग के अनुसार फ‍िलहाल अभी ठंड से राहत नहीं म‍िलने वाली है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 05:20 PM (IST)
Moradabad Weather : 2020 की जनवरी पर भारी 2021 की सर्दी, फरवरी में भी होगी कड़ाके की ठंड
ठंड अभी फरवरी के पहले सप्ताह में भी परेशान कर सकती है।

मुरादाबाद, जेएनएन। विदा हो रही जनवरी में सर्दी एक बार फिर से जवां हो गई है। आलम यह है कि इस बार की सर्दी पिछले साल जनवरी में पड़ी ठंड पर भारी पड़ रही है। आंकड़ों को देखें तो 29 जनवरी को पिछले साल न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन, इस बार तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड अभी फरवरी के पहले सप्ताह में भी परेशान कर सकती है।

पिछले दो दिनों से मौसम एकदम बदला हुआ है। गुरुवार रात से बढ़ी ठंड का प्रकोप शुकवार को भी जारी रहा और सुबह 11 बजे तक पूरा शहर कोहरे और ठंड की चादर में लिपटा हुआ महसूस हुआ। ठंड का आलम यह रहा कि सुबह-सुबह अलाव भी ठंडे नजर आने लगे। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शुक्रवार को करीब दो डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज क‍िया गया। इससे लोगों को गलन का अहसास हुआ। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हाल-फिलहाल ठंड का कहर जारी रहेगा।

रात के समय में बढ़ेगी ठंड

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में तापमान में रात के समय में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक निसार अहमद ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पिछले पांच सालों में 29 जनवरी के दिन तापमान

वर्ष           अधि. तापमान          न्यून. तापमान

2016        12                         21

2017        14                         20

2018        9                           18

2019        7                           17

2020        11                         15

chat bot
आपका साथी