Moradabad weather : कल आंश‍िक रूप से छाए रहेंगे बादल, गरज के साथ हो सकती है हल्‍की बारिश

प‍िछले द‍िनों तक गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद कई द‍िनों तक रुक-रुक कर हो रही बारिश ने काफी सुकून पहुंचाया। मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी 20 जून तक बारिश के आसार बने रहेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:51 PM (IST)
Moradabad weather : कल आंश‍िक रूप से छाए रहेंगे बादल, गरज के साथ हो सकती है हल्‍की बारिश
प‍िछले द‍िनों तक गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी।

मुरादाबाद, जेएनएन। प‍िछले द‍िनों तक गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद कई द‍िनों तक रुक-रुक कर हो रही बारिश ने काफी सुकून पहुंचाया। मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी 20 जून तक बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं कल यानी 17 जून को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, आसमान में हल्‍के बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से भी राहत म‍िलेगी। आगामी द‍िनों में लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। आज का अधिकतम तापमान 36 ड‍िग्री सेल्सियस है।

जून में करीब 122 डिग्री के आसपास बारिश होने की बात मौसम विभाग द्वारा बताई जा रही है। इधर कई द‍िनों से थोड़ी-थोड़ी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत म‍िली हुई है। वहीं दूसरी ओर बारिश के दौरान कई जगहों पर ब‍िजली आपूर्ति भी प्रभाव‍ित होने लगी है। इससे शहरी क्षेत्र के साथ ही अन्य इलाकों में भी लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर ब‍िजली व‍िभाग की ओर से सावधानी के ल‍िए भी आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। दरअसल बारिश के दौरान लाइन में फाल्‍ट होने का खतरा बढ़ जाता है। 

20 जून तक हैं बारिश के आसार

मौसम व‍िभाग के अनुसार 20 जून तक लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी ग‍िरावट रहेगी। इससे लोगों को गर्मी से ज्‍यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। इधर लोगों को गर्मी से राहत म‍िली हुई है। इससे पहले एक सप्‍ताह पूर्व गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया था।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

मतांतरण के बाद मह‍िला से क‍िया न‍िकाह, ससुराली बोले-पहले बच्‍चों का खतना कराओ, फ‍िर घर में रहने देंगे

मुरादाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा के साथ चढ़ा स‍ियासी पारा, जिला पंचायत सदस्‍यों को लुभाने की कोशिश

दालों और सरसों के तेल से बिगड़ा रसोई का स्वाद, जानिए कितने बढ़े दाम

Gang Misdeed in Moradabad : मुरादाबाद में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

chat bot
आपका साथी