Moradabad weather : कल छाए रहेंगे बादल, कुछ समय के ल‍िए हो सकती है बारिश, गर्मी से म‍िलेगी न‍िजात

प‍िछले द‍िनों तक गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद कई द‍िनों तक रुक-रुक कर हो रही बारिश ने काफी सुकून पहुंचाया। मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी 21 जून तक बारिश के आसार बने रहेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:21 PM (IST)
Moradabad weather : कल छाए रहेंगे बादल, कुछ समय के ल‍िए हो सकती है बारिश, गर्मी से म‍िलेगी न‍िजात
प‍िछले द‍िनों तक गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी।

मुरादाबाद, जेएनएन। प‍िछले द‍िनों तक गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद कई द‍िनों तक रुक-रुक कर हो रही बारिश ने काफी सुकून पहुंचाया। मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी 21 जून तक बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं कल यानी 18 जून को भी कुछ समय के ल‍िए बारिश होने की संभावना है, आसमान में हल्‍के बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से भी राहत म‍िलेगी। आगामी द‍िनों में लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 28 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास रहा। 

जून में करीब 122 डिग्री के आसपास बारिश होने की बात मौसम विभाग द्वारा बताई जा रही है। इधर कई द‍िनों से थोड़ी-थोड़ी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत म‍िली हुई है। वहीं दूसरी ओर बारिश के दौरान कई जगहों पर ब‍िजली आपूर्ति भी प्रभाव‍ित होने लगी है। इससे शहरी क्षेत्र के साथ ही अन्य इलाकों में भी लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर ब‍िजली व‍िभाग की ओर से सावधानी के ल‍िए भी आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। दरअसल बारिश के दौरान लाइन में फाल्‍ट होने का खतरा बढ़ जाता है।

इस तारीख तक है बारिश की संभावना : मौसम व‍िभाग के अनुसार 21 जून तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी ग‍िरावट रहेगी। इससे लोगों को गर्मी से ज्‍यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। इधर लोगों को गर्मी से राहत म‍िली हुई है। इससे पहले एक सप्‍ताह पूर्व गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया था।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

UP Police : पुलिस व‍िभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुरादाबाद में पांच साल से जीजा की जगह साला कर रहा था नौकरी

Indian Railways : रेलवे ने यात्र‍ियों को दी बड़ी राहत, जल्‍द चलने लगेंगी ये 42 ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

Moradabad Weather : जून में अब तक 40 डिग्री से नीचे रहा तापमान, 22 जून तक आ सकता है मानसून

UP : शादी से 6 दिन पहले होने वाले दामाद ने पिता के अरमानों का किया कत्ल, सड़क पर मिली बेटी की लाश

​​​​​

chat bot
आपका साथी