Moradabad Weather : आज फ‍िर से खराब हो सकता है मौसम, बढ़ सकती है ठ‍िठुरन, चेतावनी जारी

Moradabad Weather ज‍िले में गुरुवार की रात बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव आ गया है। मौसम व‍िभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम खराब हो सकता है। इसे लेकर व‍िभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 09:22 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 09:22 AM (IST)
Moradabad Weather : आज फ‍िर से खराब हो सकता है मौसम, बढ़ सकती है ठ‍िठुरन, चेतावनी जारी
बारिश के बाद कई जगहों पर अलाव जलते भी नजर आए।

मुरादाबाद, जेएनएन। फरवरी के महीने में तापमान बढ़ने से राहत को हल्की बूंदाबांदी ने ठंडा कर दिया। गुरुवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकली लेकिन, दूसरे पहर में बादल छा गए। शाम को हल्‍की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। गुरुवार को तापमान अधिकतम 21.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्दता सुबह 95 डिग्री और शाम को 89 डिग्री रही। इस हल्‍की बारिश का असर शुक्रवार की सुबह भी द‍िखाई द‍िया। सुबह ठंड ज्‍यादा महसूस हुई, कई जगहों पर अलाव जलते भी नजर आए। आज भी मौसम खराब हो सकता है।

मौसम विभाग ने तीन से पांच फरवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया था। यह भविष्यवाणी सही साबित हुई। आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने से ठिठुरन और बढ़ सकती है। ठिठुरन बढ़ने से शाम को लोग जल्दी घर में दुबक गए। सुबह तेज धूप देखकर नहीं लग रहा था कि बारिश होगी। तीन दिनों से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे थे। धूप निकलने से दिन में मफलर व दस्ताने उतरना शुरू हो गए हैं। बारिश से ठिठुरन के कारण शाम को लोग मफलर व दस्तानों में पैक नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पांच फरवरी को मौसम खराब होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि जनपद रात तेज बारिश के बाद शुक्रवार को भी मौसम खराब हो सकता है। आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मौसम शुक्रवार को भी खराब रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इसलिए मौसम बिगड़ने पर घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने जिस प्रकार से चेतावनी जारी की है, उससे हानि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 

मुरादाबाद में एक हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की होगी भर्ती, देखें योग्‍यता और आयु सीमा

Moradabad Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, इन राश‍ि के लोगों को म‍िलेगा जीवनसाथी का सहयोग

chat bot
आपका साथी