Moradabad weather : आज साफ रहेेगा आसमान, बारिश होने के नहीं हैं आसार, बढ़ सकती है गर्मी

आगामी कुछ द‍िनों में अब बारिश की संभावना नहीं है। आज का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। धूप में तेजी भी रह सकती है। इससे गर्मी बढ़ने का अनुमान है। आज का अध‍िकतम तापमान 35 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:43 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:43 AM (IST)
Moradabad weather : आज साफ रहेेगा आसमान, बारिश होने के नहीं हैं आसार, बढ़ सकती है गर्मी
25 जून तक मौसम के पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है।

मुरादाबाद, जेएनएन। आगामी कुछ द‍िनों में अब बारिश की संभावना नहीं है। आज का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। धूप में तेजी भी रह सकती है। इससे गर्मी बढ़ने का अनुमान है। आज का अध‍िकतम तापमान 35 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम व‍िभाग के अनुसार 25 जून तक मौसम के पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। अब 26 जून से ही बारिश के आसार बन रहे हैं।

उतरने लगा कोसी नदी का पानी, अब कटान शुरू :  रामपुर में कोसी नदी में पानी कम होने लगा है। लेकिन, धार अब भी तेज है, जिससे मिट्टी का कटान शुरू हो गया। चार दिन से पहाड़ी इलाकों तथा क्षेत्र में रुक-रुक कर लगातार बरसात होती रही। इसके चलते रामनगर बैराज में भी काफी पानी इकठ्ठा हो गया। वहां के प्रशासन द्वारा नदी में लगातार तीन दिन हजारों क्यूसेक पानी कोसी नदी में पास कर दिया था, जिससे कोसी नदी उफान पर आ गई थी। अब पहाड़ी इलाकों तथा क्षेत्र में रविवार शाम से बरसात नहीं हुई, न ही बैराज से पानी छोड़ने की कोई खबर है। शुक्रवार व शनिवार रामनगर बैराज से जो पानी पास किया गया। वह नगर से पास हो चुका है । जिसके चलते पानी तो कम हो गया। लेकिन, उसकी रफ्तार तेज हो गई । तेज रफ्तार के चलते कोसी नदी किनारे मिट्टी का कटान शुरू हो गया है। कोतवाल परवेज कुमार चौहान चौकी प्रभारी श्रीपाल सिंह तथा टांडा कानूनगो जयपाल सिंह समेत हल्का लेखपाल इरशाद हुसैन ने कोसी नदी घाट अकबराबाद, रामपुर धम्मन, दढ़ियाल का भ्रमण कर जायजा लिया।

बारिश ने तोड़े र‍िकॉर्ड  : इस साल जून में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई। शनिवार को कुल 129.6 मिमी बारिश हुई। इस प्रकार से जून में अब तक 281.4 मिली पानी बरस चुका है। जो 20 जून तक पिछले पांच सालों में सर्वाधिक है। 15 जून से मानसून आने के बाद औसतन 200 मिमी बारिश होती रही है। इस बार बीस जून से पहले ही 281 मिमी बारिश हो चुकी है। मई की बारिश भी इसमें जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 350 मिमी के पार चला जाता है। जून के पहले तीन हफ्तों में हर हफ्ते बारिश हुई है। इससे तापमान भी नीचे रहा है। मुरादाबाद में जून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता था, इस बार जून में औसतन तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आठ जून को छह जून को सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दस सालों में जून में यह तापमान सबसे कम रहा है। दस साल के बाद बीस जून तक तापमान 40 डिग्री को नहीं छू पाया है।

chat bot
आपका साथी