Moradabad Weather : आज गर्मी में होगा इजाफा, तीन और चार जुलाई को जोरदार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी ठीक साबित हुई तो तीन व चार जुलाई को मुरादाबाद में जोरदार बारिश होने की सम्भावना है। 20 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी। तब से बूंदाबांदी के अलावा अभी तेज बारिश नहीं हुई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 11:54 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 11:54 AM (IST)
Moradabad Weather : आज गर्मी में होगा इजाफा, तीन और चार जुलाई को जोरदार बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के रुद्रपुर में दो जुलाई को बारिश के चलते मुरादाबाद में मौसम खराब रहेगा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग की भविष्यवाणी ठीक साबित हुई तो तीन व चार जुलाई को मुरादाबाद में जोरदार बारिश होने की सम्भावना है। 20 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी। तब से बूंदाबांदी के अलावा अभी तेज बारिश नहीं हुई है। इससे पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर में दो जुलाई को 44 मिमी वर्षा होने का अनुमान है। इस कारण दो जुलाई को मुरादाबाद में मौसम खराब होने से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन, तीन व चार जुलाई को तेज बारिश होगी।

तीन जलाई को 17 व चार जुलाई को और अधिक 29 मिमी वर्षा होने की सम्भावना है। मंगलवार को तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है। मंगलवार को जून के महीने में अब तक सबसे अधिक तापमान रहा। जिससे अगले दो दिन और अधिक तापमान का आभास करा दिया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 30 जून व एक जुलाई को अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री पहुंच जाएगा। जिससे पहले से अधिक गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। अगले सप्ताह तेज बारिश से खेती को बहुत फायदा होगा। इन दिनों धान की रोपाई शुरू होने से किसानों को महंगे डीजल से कुछ राहत मिलेगी। साथ ही समय से धान की रोपाई कर सकेंगे।

आगामी द‍िनों के तापमान पर एक नजर 

तारीख          न्‍यूनतम तापमान            अधिकतम तापमान 

30-जून          29.0                              39.0 

01-जुलाई       29.0                              39.0 

02-जुलाई       28.0                              38.0 

03-जुलाई       27.0                              38.0 

04-जुलाई       28.0                              39.0 

05-जुलाई        28.0                              39.0 

06-जुलाई        28.0                              39.0

chat bot
आपका साथी