Moradabad weather : आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्‍की बारिश, गर्मी से म‍िलेगी राहत

गर्मी से राहत म‍िलने की उम्‍मीद जगी है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज बादल छाए रह सकते हैं। एक या दो बार हल्‍की बारिश भी सकती है। आज का न्‍यूनतम तापमान 25 ड‍िग्री सेल्सियस जबक‍ि अधिकतम तापमान 34 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 10:36 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 10:36 AM (IST)
Moradabad weather : आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्‍की बारिश, गर्मी से म‍िलेगी राहत
15 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार बन रहेंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। गर्मी से राहत म‍िलने की उम्‍मीद जगी है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज बादल छाए रह सकते हैं। एक या दो बार हल्‍की बारिश भी सकती है। आज का न्‍यूनतम तापमान 25 ड‍िग्री सेल्सियस जबक‍ि अधिकतम तापमान 34 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गर्मी से राहत म‍िलने की पूरी संभावना है। 15 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार बन रहेंगे। 

कभी तेज धूप तो आसमान में बादलों का डेरा : मौसम में पल-पल बदलाव जारी है। कभी तेज धूप हो जाती है तो कभी आसमान में बादल डेरा डाल देते हैं। मौसम के इस उतार चढ़ाव के कारण लोगों को बारिश और उसके बाद होने वाले सुहाने मौसम की आस लगी हुई है। रविवार की सुबह से तेज धूप खिली हुई थी और शाम होते होते आसमान में बादल नजर आने लगे। इसके चलते तापमान में तेजी नहीं हो सकी थी। सुबह पूरब की ओर से हवा पूरे वेग से बह रही थी, लेकिन शाम को नजारा बदला नजर आया। पछुवा हवा ने जोर बांध लिया था। दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को कुछ बादल छाए नजर आए, जिससे मौसम कुछ ठंडा रहा। लोगों को जरूरी काम से बाहर जाने के लिए चहरे को गमछे से ढककर निकलना पड़ा तो वही युवतियां छाता ले कर जाती दिखाई दीं। 

आगामी द‍िनों के तापमान पर एक नजर 

त‍िथ‍ि          न्‍यूनतम तापमान             अधिकतम तापमान 

12-जुलाई      25.0                            34.0 

13-जुलाई      24.0                            33.0 

14-जुलाई      24.0                            34.0 

15-जुलाई       23.0                           33.0 

16-जुलाई       23.0                           33.0 

17-जुलाई       21.0                           31.0 

18-जुलाई       21.0                            31.0

यह भी पढ़ें :-

Honor Killing : मुरादाबाद में पिता-पुत्र ने मिलकर की युवती की हत्या, पुल से रामगंगा नदी में फेंका शव

Honor Killing : फोन पर प्रेमी से बोली युवती-मेरे बाबू मुझे क‍िसी तरह बचा लो, घर वाले मार डालेंगे

अब जनसेवा केंद्र में होगा आरटीओ आफिस का काम, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के ल‍िए आसानी से कर सकेंगे आवेदन

chat bot
आपका साथी