Moradabad weather : सावन महीने में होगी अच्‍छी बारिश, तापमान में आएगी ग‍िरावट, गर्मी से म‍िलेगी राहत

बुधवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में जिले में बीती रात से सुबह 11 बजे तक 43.4 मिमी बारिश हुई है। तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन बुधवार को बारिश से 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 25.8 डिग्री न्यूनतम डिग्री पहुंच गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:12 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:12 AM (IST)
Moradabad weather : सावन महीने में होगी अच्‍छी बारिश, तापमान में आएगी ग‍िरावट, गर्मी से म‍िलेगी राहत
43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तापमान, उमस भरी गर्मी से राहत।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। बुधवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में जिले में बीती रात से सुबह 11 बजे तक 43.4 मिमी बारिश हुई है। तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन, बुधवार को बारिश से 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 25.8 डिग्री न्यूनतम डिग्री पहुंच गया। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से अभी बादल छाए रहने और बारिश की उम्मीद अगले एक से दो दिन और जताई है।  मौसम विभाग के अनुसार सावन में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

लोग चिपचिपाती गर्मी से परेशान थे। बिना एसी के पंखे फेल थे। बुधवार को मौसम सुहाना होने से लोग घरों से बाहर निकले। बाजार में भी बारिश रुकने के बाद रौनक बढ़ गई। लोगों ने खूब खरीदारी की। आषाढ़ का महीना पूरा सूखा बीता लेकिन, सावन में मेघ खूब बरसे हैं। रविवार को सावन लगा था। उसके बाद दूसरी बार तेज बारिश हुई है। बारिश न होने के कारण गर्मी इतनी थी कि न घर और न बाहर सुकून मिल रहा था। बाजारों में भी सन्नाटा था। मौसम सुहाना होने से व्यापारियों के चेहरे पर भी मुस्कान छाई। वहीं तेज बारिश में गड्ढे और गहरे होने से हादसे होने का डर बना हुआ है। पानी भरा होना से पता ही नहीं चल रहा कि सड़क है या गड्ढे। रामगंगा विहार की सोनकपुर स्टेडियम रोड पर गड्ढे अब कभी भी किसी की जान ले सकते हैं। हाइवे पर एनएचईआइ के हिस्से वाली सड़कों में करीब तीन फीट तक गड्ढे हैं। इसमें रोजाना वाहन पलट रहे हैं। बाइक सवार तो उतरकर पैदल चलकर गड्ढों को पाकर कर रहे हैं। अगर महिलाओं को गड्ढे में बैठाकर बाइक चलाई तो हादसा होना तय है।

सड़कों के गड्ढों की मरम्मत 15 सितंबर के बाद होनी शुरू हो जाएगी। जहां गहरे गड्ढे हो रहे हैं, वहां रोड़ी गिट्टी डलवाई जा रही है। बारिश की वजह से अभी सड़क निर्माण कार्य बंद है।

संजय चौहान, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी