Moradabad Weather : ज‍िले में आंधी के साथ हो सकती है बारिश, मौसम में तेजी से आएगा बदलाव

तीसरे दिन गुरुवार को भी दिन भर बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा। दिन भर ठंडी हवाओं ने राहत दी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले एक दो दिन में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। गेहूं की कटाई हो चुकी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:55 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:55 AM (IST)
Moradabad Weather : ज‍िले में आंधी के साथ हो सकती है बारिश, मौसम में तेजी से आएगा बदलाव
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आंधी के साथ होगी बारिश।

मुरादाबाद। तीसरे दिन गुरुवार को भी दिन भर बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा। दिन भर ठंडी हवाओं ने राहत दी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले एक दो दिन में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। गेहूं की कटाई हो चुकी है, जिससे अगली फसल के लिए यह बारिश किसानों के लिए लाभदायक होगी।

शुक्रवार को अरब-सागर में उत्तरी पश्चिमी दिशा में एवं लक्षद्वीप की ओर बढ़ने से तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना बनी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। गुरुवार को 13 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। घरों में भी गर्मी से राहत मिली। प्रदूषण भी नियंत्रण में है। प्रदूषण का स्तर 200 से नीचे बना होने से राहत है। कोरोना के दौर में लोग घराें में हैं, जिससे घर में मौसम का साथ मिलने से उमस से परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। छतों पर घूमकर लोगों ने मौसम का आनंद लिया। गुरुवार को सुबह सूरज भी बादलों के आगोश में छिपा रहा। दिन भर बादल घुमड़ते रहे लेकिन, बारिश नहीं हुई। मई के महीने में अभी गर्मी से राहत मिली हुई है।

chat bot
आपका साथी