Moradabad Weather : अगले छह द‍िनों तक साफ रहेगा मौसम, बेमौसम बारिश ने कराया ठंड का अहसास

Moradabad Weather Forecast मौसम में वायरल डेंगू फैला हुआ है जिससे लोग बीमार होने से बचने को रात में अब स्वेटर पहनकर दिखाई देने लगे हैं। वहीं मौसम व‍िभाग के अनुसार अगले छह द‍िनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:25 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:25 AM (IST)
Moradabad Weather : अगले छह द‍िनों तक साफ रहेगा मौसम, बेमौसम बारिश ने कराया ठंड का अहसास
पश्चिमी उप्र के कई शहरों में रविवार को ओलावृष्टि से ठंड का अहसास।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Moradabad Weather : बेमौसम बारिश ने ठंड का अहसास करा दिया है। जिससे 15 दिन पहले ही गुलाबी सर्दी आ गई है। सोमवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड लग रही थी। रात में कामकाजी लोगो के स्वेटर निकल आए हैं। इस मौसम में वायरल, डेंगू फैला हुआ है, जिससे लोग बीमार होने से बचने को रात में अब स्वेटर पहनकर दिखाई देने लगे हैं। वहीं मौसम व‍िभाग के अनुसार अगले छह द‍िनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान भी 27 से लेकर 29 ड‍िग्री सेल्यिसय के बीच रह सकता है। 

पश्चिम के मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत कई शहरों में ओलावृष्टि होने के कारण न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहा। जबकि इन दिनों 30 डिग्री तक तापमान रहता है। बारिश से पहले न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक था। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 15 दिन बाद गुलाबी सर्दी का मौसम होता है लेकिन, अबकी बार बेमौसम बारिश और रविवार को दूसरे शहरों में हुई ओलावृष्टि के कारण गुलाबी सर्दी आ गई है। बच्चे तो अब फुल आस्तीन के कपड़े पहनने लगे हैं। लोगों के पंखे भी अब बंद हो गए हैं या मोटी चादर ओढ़कर बहुत कम स्पीड पर पंखा चला रहे हैं। घरों में एसी व कूलर पहले ही बंद हो चुके हैं। एक सप्ताह पहले बेमौसम बारिश की वजह से बाढ़ भी आई और अब भी नदियों में पानी का बहाव बढ़ा हुआ है। इससे भी मौसम ठंडा हुआ है। मौसम सामान्य होने पर एक से दो डिग्री तापमान बढ़ने की बात मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं। हालांकि नवंबर में भी एक दो बार बूंदाबांदी हो सकती है।

त‍िथ‍ि          न्‍यूनतम तापमान            अधिकतम तापमान 

26-             15.0                             28.0 

27-              14.0                            28.0 

28-               15.0                            27.0 

29-              16.0                             28.0 

30-               17.0                            28.0 

31-               16.0                             29.0

chat bot
आपका साथी