Moradabad Weather : कोहरे और गलन से हुई सुबह की शुरुआत, फरवरी के पहले सप्‍ताह में भी परेशान करेगी सर्दी

Moradabad Weather रव‍िवार की सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। आलम ये रहा क‍ि वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके अलावा गलन भी बरकरार रही। सर्दी ने पिछले साल जनवरी का भी र‍िकार्ड तोड़ द‍िया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 10:43 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 10:43 AM (IST)
Moradabad Weather : कोहरे और गलन से हुई सुबह की शुरुआत, फरवरी के पहले सप्‍ताह में भी परेशान करेगी सर्दी
ठंड अभी फरवरी के पहले सप्ताह में भी परेशान कर सकती है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Weather। रव‍िवार की सुबह की शुरुआत कोहरे और गलन से हुई। आलम ये रहा क‍ि वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्दी ने पिछले साल जनवरी का भी र‍िकार्ड तोड़ द‍िया है। प‍िछले साल जनवरी में इतनी ठंड नहीं पड़ी थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड अभी फरवरी के पहले सप्ताह में भी परेशान कर सकती है।

जनवरी आज से खत्म हो रही है। लेकिन, सर्दी अभी अक्टूबर का ही अहसास करा रही है। सुबह-सुबह दृश्यता खत्म करने वाला कोहरा, हाड़ कंपाने वाली गलन और शरीर को सुन्न करने वाली हवाओं से रोज लोग ठिठुर रहे हैं। रविवार की सुबह भी मौसम ने कुछ ऐसी ही तस्‍वीर दिखाई और गलन व कोहरे के कारण अलाव भी ठंडे नजर आए। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम से खुष्क हवाएं अभी दो दिन तक चलेंगी, ल‍िहाजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पीछा छोड़ने वाली नहीं है।

दअरसल, जनवरी में सर्दी अपनी विदाई ले रही होती है। धीरे-धीरे ठंड गायब होती है। लेकिन, इस बार जनवरी खत्म होने को है और ठंड अपने चरम पर है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार फरवरी का पहला सप्ताह भी कड़ाके की ठंड के बीच ही गुजारना पड़ सकता है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद बताते हैं कि इस समय हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच देश के उत्तरी और मध्य हिस्से में खुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर भी जारी है, जो अगले दो दिन तक रहेगा। इसके कारण उत्तर प्रदेश के खासकर पश्चिमी हिस्से में बफीर्ली हवाओं के कारण ठंड अपने चरम पर होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात से बढ़ रही ठंड

पिछले तीन से चार दिनाें से दोपहर बाद लोगों को ठंड से राहत मिली है। लेकिन, रात नौ बजे के बाद से अचानक से मौसम बदलना शुरू होता है। जिस कारण सुबह हाड़ कंपाने वाली ठंड शहरवासियों को परेशान करती है।

chat bot
आपका साथी