Moradabad weather : गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, अधिकतम तापमान पहुंचा 41 ड‍िग्री सेल्सियस पर, आगामी द‍िनों में म‍िलेगी राहत

Moradabad weather मौसम व‍िभाग के अनुसार आठ जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आज का अधिकतम तापमान 39 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 07:40 AM (IST)
Moradabad weather : गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, अधिकतम तापमान पहुंचा 41 ड‍िग्री सेल्सियस पर, आगामी द‍िनों में म‍िलेगी राहत
जून की गर्मी से बेहाल लोगों को अब जुलाई की गर्मी ने झुलसाया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। इस सीजन में अब तक गर्मी का रिकार्ड टूट गया है। शुक्रवार को गर्मी की तपिश ने शरीर में नस्तर से चुभोए। घर हों या बाहर गर्मी से पसीने-पसीने हो गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 33 डिग्री रहा, जो इस साल का सबसे ज्यादा तापमान रहा। कूलर व एसी की हवा भी शरीर को राहत नहीं दे सकी। वहीं बार-बार बिजली की आवाजाही ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ा दिया। हर किसी की निगाहें आसमान की ओर टिकी थीं। लेकिन, आसमान पूरी तरह साफ दिखने पर निराशा मिली। वहीं मौसम व‍िभाग के अनुसार आठ जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आज का अधिकतम तापमान 39 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आंश‍िक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्‍की बारिश हो सकती है।

हवा भी न चलने से शरीर से पसीने छूटे। पेड़ की छांव में बिना हवा के गर्मी से बुरा हाल हो गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 33 ड‍िग्री सेल्सियस रहा, इतना तापमान जून के शुरू में था। तापमान बढ़ने के साथ बारिश की उम्मीद थी लेकिन, शुक्रवार को चिलचिलाती धूप के आगे मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी फेल होती दिख रही है। तीन दिन पहले मौसम विशेषज्ञों का दावा था कि दो जून को हल्की बूंदाबादी व बादल छाए रहेंगे लेकिन, इस दिन तो तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ा। तीन और चार जुलाई को भी जोरदार बारिश का अलर्ट था, लेकिन, मौसम का मिजाज देखकर नहीं लगता कि अगले एक-दो दिन में बारिश होगी।

बाजार में भी गर्मी से सन्नाटा : गर्मी से अब तो शाम के वक्त भी सन्नाटा से नजर आया। बाजार नौ बजे तक खुलने से लोग शाम को ही खरीदारी के लिए निकलते हैं लेकिन, शुक्रवार को ओर की अपेक्षा शाम को भीड़ कम रही। सुबह दिन निकलते ही जिस तरह सूरज आग उगल रहा है, उससे घर से बाहर निकलने की गृहणियों की हिम्मत नहीं हो रही है।

chat bot
आपका साथी