Moradabad Weather : इस महीने बढ़ती जाएगी ठंड, आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में आएगी ग‍िरावट

Moradabad Weather Forecast द‍िसंबर महीने में तेजी के साथ मौसम बदलेगा। इससे ठंड भी बढ़ती जा रही है। आगामी द‍िनों में लगातार कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके अलावा अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में भी ग‍िरावट जाएगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:05 AM (IST)
Moradabad Weather : इस महीने बढ़ती जाएगी ठंड, आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में आएगी ग‍िरावट
इस महीने बढ़ती जाएगी ठंड, आज छाए रहेंगे बादल।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Moradabad Weather Forecast : दिसंबर महीने में ठंड तेजी के साथ बढ़ेगी। यही वजह है क‍ि मौसम में तेजी से बदलाव आना शुरू हो गया है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज हल्‍के बादल छाए रहेंगे, हल्‍की बारिश भी सकती है। इसके अलावा आगामी द‍िनों में सुबह की शुरुआत कोहरे या धुंध से हो सकती है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में ग‍िरावट आती जाएगी। इसी के साथ ठंड में भी इजाफा होता जाएगा।

महीने की शुरुआत के पहले दिन सूर्यदेव पूरे दिन बादलों में छिपे रहे। पूरे दिन सूरज के दर्शन न होने से ठंड भी काफी बढ़ गई। लोग दोपहर में भी गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। दिसंबर माह की शुरुआत होते ही ठंड ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय से सुबह-शाम ठंड पड़ रही थी। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहते थे। मगर दिन में रोजाना धूप निकलती थी, जिसके कारण लोग धूप में गर्म कपड़े उतार देते थे। मगर दिसंबर के पहले दिन ही माैसम ने अचानक करवट बदल ली। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूरज दिखाई नहीं दिया। इस कारण दिन में भी ठंड काफी बढ़ गई। लोग पूरे दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। वहीं ठंड की दस्तक का अहसास होते ही शहर में गर्म कपड़ों की जमकर बिक्री हुई। शहर में जगह-जगह लोग गर्म कपड़े खरीदते नजर आए। इनमें किसी ने गर्म मोजे लिए तो किसी ने टोपी, मफलर आदि खरीदा। इसी तरह जैकेट की दुकानों पर भी आम दिनों के मुकाबले काफी भीड़ नजर आई। वहीं जिन लोगों के घरों में छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बच्चों के लिए गर्म कपड़ो की खरीदारी की। इसके चलते शहर में गर्म कपड़ों की दुकानों पर दिनभर काफी भीड़ रही। इसके अलावा ठंड के मद्देनजर कुछ लोगों ने रूम हीटर, ब्लोअर आदि खरीदा। इसके कारण बाजारों में इन दुकानों पर काफी भीड़ रही। वहीं कुछ लोगों ने रुई भरवाकर रजाई, गद्दे तैयार कराए। इसके कारण रजाई, गद्दों की भी खूब बिक्री हुई। 

​​​​​यह भी पढ़ें :-

ज‍िंदा होने के बावजूद शवगृह में पड़ा रहा कर्मचारी, न‍िजी अस्‍पताल ने भेजी र‍िपोर्ट, कहा-नहीं चल रही थी नब्‍ज

Covid-19 Omicron Variant : कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से नहीं घबराएं, इन बातों का ध्‍यान रख खुद को बनाएं सुरक्ष‍ित

मुरादाबाद में सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी चूक, दुष्कर्म पीड़िता के बजाय पूर्व सांसद फूलन देवी को दे दी श्रद्धांजलि

chat bot
आपका साथी