Moradabad Weather : कई द‍िनों के बाद छाया कोहरा, दोपहर में न‍िकली तेज धूप

फरवरी के मौसम में भी सुबह के समय कोहरा छाया रह रहा है। हालांक‍ि दोपहर में तेज धूप हो रही है। मौसम व‍िभाग के अनुसार अब तेजी के साथ मौसम में बदलाव होगा। धीरे-धीरे धूप और तेज होती जाएगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 04:55 PM (IST)
Moradabad Weather : कई द‍िनों के बाद छाया कोहरा, दोपहर में न‍िकली तेज धूप
फरवरी के मध्य में इस तरह कोहरा कम ही देखने को मिलता है।

मुरादाबाद, जेएनएन। मौसम बदल रहा है। एक सप्ताह की चटखदार धूप निकलने के बाद शनिवार की सुबह फिर से कोहरे की धुंध ने लोगों को हैरत में डाल दिया। सुबह नौ बजे के बाद जब सूरज की किरणों से धुंध कम हुई। दोपहर में चटखदार धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। वहीं रव‍िवार की सुबह की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही हुई।

फरवरी के मध्य में इस तरह कोहरा कम ही देखने को मिलता है। एक सप्ताह के बाद शनिवार को कोहरा देखकर लोग अचंभे में थे। हालांकि ठंड का इतना अहसास नहीं था लेकिन, उन लोगों की पेशानी में जरूर बल पड़ गए जिन्होंने गर्म कपड़े पैक करके रख दिए थे। बुजुर्गों के लिए तो जरा सी ठंड ही नुकसानदायक होती है। इस लिहाज से जो बुजुर्ग धूप के लिए कमरे से बाहर निकले तो कोहरा देखकर वापस चले गए। बहुत लोगों ने एक्सरसाइज भी नहीं की। सुबह 11 बजे से गुनगुनी धूप देखकर लोग बाहर आए। इसके बाद मौसम ठीक होता गया। शाम में धूप की शिद्दत कम होने पर लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए। 

यह भी पढ़ें 

चेहरे और गर्दन की मांसपेशियां को मजबूत बनाएगा ग्रीवा चालन योग आसन, यह है करने का तरीका

मुरादाबाद में गला घोटकर मह‍िला की हत्‍या, खाली प्लाट में म‍िला शव, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद में कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी

chat bot
आपका साथी