Moradabad Weather : मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव, इस महीने छाया रहेगा हल्‍का कोहरा

मौसम में अब तेजी से बदलाव होने लगा है। द‍िन में चटक धूप न‍िकल रही है। इससे धूप में ज्यादा देर टिकना मुश्किल हो रहा है। हालांक‍ि सुबह ठंड हो रही है लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 08:44 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 08:44 AM (IST)
Moradabad Weather : मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव, इस महीने छाया रहेगा हल्‍का कोहरा
फरवरी में बीच-बीच में कोहरा भी छाया रहेगा लेकिन, जल्दी छंट जाएगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। मौसम में अब तेजी से बदलाव होने लगा है। द‍िन में चटक धूप न‍िकल रही है। इससे धूप में ज्यादा देर टिकना मुश्किल हो रहा है। हालांक‍ि सुबह ठंड हो रही है लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है। लोगों को जैकेट उतारनी पड़ रही है। सुबह तेज हवा से कंपकपी छूटती है लेकिन दोपहर में हवा का प्रभाव कम हो जाता है। इस समय तेज धूप व हवा वसंत ऋतु का अहसास करा रही है। 16 फरवरी को वसंत पंचमी है। तब तक मौसम में और गर्माहट आएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो फरवरी में बीच-बीच में कोहरा भी छाया रहेगा लेकिन, जल्दी छंट जाएगा।

पांच दिन पहले हल्की बूंदाबांदी से मौसम खराब हो गया था लेकिन बीते तीन दिन से धूप में तेजी बनी हुई है। जिससे अब शरीर पर कपड़ों की संख्या कम होती जा रही है। युवा तो जैकेट की बजाए गर्म टीशर्ट पर आ गए हैं। बाजार में भी अब काउंटरों में सर्दी के कपड़ों पर भी भारी छूट दी जा रही है। इन दिनों छूट का फायदा उठाने के लिए लाेग खरीदारी कर रहे हैं। गर्मियों के कपड़ों को भी काउंटर पर रखना शुरू दिया है।

chat bot
आपका साथी