Moradabad Weather : अभी ठंड से नहीं म‍िलेगी कोई राहत, तापमान में आएगी ग‍िरावट

Moradabad Weather मौसम व‍िभाग के अनुसार रात में पारा चार से पांच डिग्री तक गिरने की संभावना है। आज से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज होगी और न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 01:40 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 01:40 PM (IST)
Moradabad Weather : अभी ठंड से नहीं म‍िलेगी कोई राहत, तापमान में आएगी ग‍िरावट
मंगलवार की सुबह भी यही हाल रहा।

मुरादाबाद, जेएनएन। मौसम का मिजाज खराब हो गया। कड़ाके की सर्दी से लोग के हाथ पैर सुन्न हो गए। सड़कों पर कूड़ा करकट जलाकर लोग ठंड दूर करते दिखाई दिए। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पूर्व रविवार को तापमान में गिरावट आई थी। सोमवार को ठंड और बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया। मंगलवार की सुबह भी यही हाल रहा। गलन की वजह से लोग जगह-जगह अलाव तापते हुए नजर आए।

सुबह लोग जब सोकर उठे तो मौसम पूरी तरह से बदल चुका था। बादल और कोहरा छाए हुए थे, ऐसा लग रहा था जैसे रिमझिम बारिश हो रही हो, जबकि कोहरे में ओस की बूंदेंं बाहर निकलने वालों को भिगाे रहींं थीं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। वाहन चलाने वालों को भी वाइपर चलाने पड़ रहे थे। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि जनवरी के इस आखिरी सप्ताह में लोगों को फिर से ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाएं फिर से सक्रिय हो रहींं हैं, इसके कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो सकती है। सोमवार को ही इसका असर दिखना शुरू हो गया है। सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण ठंड अधिक बढ़ गई है। उन्हाेंने बताया कि भले ही रविवार को दिन में पारे में गिरावट दर्ज हुई। आने वाले एक सप्ताह में फिर से रात में हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी और पारा तेजी से नीचे गिरेगा। निसार अहमद के अनुसार सोमवार से इसका असर दिखेगा और रात में पारा चार से पांच डिग्री तक गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज होगी और न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

chat bot
आपका साथी