Moradabad weather : मानसून पड़ा कमजोर, एक सप्ताह तक जोरदार बारिश नहीं सिर्फ बूंदाबांदी के आसार

20 जून को झमाझम बारिश के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। एक सप्ताह के बाद मानसून की दूसरी जोरदार बारिश होने की सम्भावना मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं। एक सप्ताह तक बादल कई बार छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 07:51 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 07:51 AM (IST)
Moradabad weather : मानसून पड़ा कमजोर, एक सप्ताह तक जोरदार बारिश नहीं सिर्फ बूंदाबांदी के आसार
सोमवार को तापमान 38 डिग्री रहा, धूप ने किया परेशान।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। 20 जून को झमाझम बारिश के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। एक सप्ताह के बाद मानसून की दूसरी जोरदार बारिश होने की सम्भावना मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं। एक सप्ताह तक बादल कई बार छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। तापमान भी करीब 38 डिग्री पहुंच गया। तीन दिन पहले बादल छाने से बारिश की उम्मीद थी लेकिन, तब भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांक‍ि जिस तेजी से मानसून आया था, वह पहली बारिश के बाद कमजोर पड़ गया है। तापमान बढ़ने से लोगों को धूप में मुश्किलें हुईं। किसानों को धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार है। जिन्होंने अगाई धान की रोपाई कर दी, वह मानसून कमजोर पड़ने से अगाई धान की बुआई से पछता रहे हैं। हालांकि मई और जून में कई बार जोरदार बारिश ने काफी राहत दी थी। लेकिन, मानसून में मेघ नहीं बरसने से मुश्किलें हो गईं। जुलाई में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है। तब तक लोगों को गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है। घरों में उमस बढ़ने से चैन नहीं मिला। बाहर निकलने पर धूप की तेजी ने परेशान किया। दोपहर को बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम रही।

तारीख            न्‍यूनतम तापमान               अधिकतम तापमान

29 जून            27.0                               36.0 

30 जून            28.0                                37.0 

01 जुलाई         27.0                                36.0 

02 जुलाई         27.0                                36.0 

03-जुलाई         26.0                                 35.0 

04-जुलाई         26.0                                 35.0

chat bot
आपका साथी