Moradabad weather : मानसून ने दी दस्तक, आज और कल तेज वर्षा का अलर्ट जारी, गर्मी से म‍िलेगी राहत

मानसून ने मुरादाबाद मंडल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने तीन दिन 19 से 21 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुरू के दो दिन शनिवार और रविवार को भारी वर्षा होगी और 21 जून को हल्‍की बारिश हो सकती है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:54 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:54 AM (IST)
Moradabad weather : मानसून ने दी दस्तक, आज और कल तेज वर्षा का अलर्ट जारी, गर्मी से म‍िलेगी राहत
शुक्रवार को 7.2 मिमी बारिश हुई, तापमान भी नीचे गिरकर 29.2 डिग्री पहुंचा।

मुरादाबाद, जेएनएन। मानसून ने मुरादाबाद मंडल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने तीन दिन 19 से 21 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुरू के दो दिन शनिवार और रविवार को भारी वर्षा होगी और 21 जून को हल्‍की बारिश हो सकती है। दो दिन तेज हवा और बादल गरजने के साथ वर्षा होगी। मानसून की दस्तक होते ही शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

बारिश सुबह छह बजे फिर दोपहर को एक बजे से बारिश शुरू हो गई। पुराने शहर व दिल्ली रोड पर झमाझम बारिश हुई, जबकि कांठ रोड पर हल्‍की बारिश हुई है। मानसून की पहली बारिश में 7.2 मिमी पानी गिरा। तापमान भी गिरकर अधिकतम 29.2 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को हुई बारिश को मौसम विभाग मानसून की पहली बारिश मान रहा है। मानसून की पहली बारिश भले हल्‍की हुई लेकिन, इस बूंदाबांदी का आनंद बच्चों ने लिया। बड़े भीगने से बचने के लिए रेनकोट पहनकर सड़क से गुजरते दिखाई दिया। बूंदाबांदी से बचने के लिए लोग पेड़ के नीचे खड़े हो गए। शुक्रवार को करीब चार मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 60 मिमी और रविवार यानि 20 जून को 50 मिमी और 21 जून को छह मिमी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विभागाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मानसून पहुंच चुका है। मुरादाबाद, बरेली मंडल समेत उत्तराखंड में भी मानसून पहुंच चुका है।

मानसून की पहली बारिश का बच्चों ने लिया आनंद : काेरोना काल में बच्चे कहीं घर से घूमने बाहर नहीं गए। उनके लिए तो बारिश होना और उसमें नहाना ही इस कोरोना अब पिकनिक के आनंद जैसा है। शुक्रवार को हुई बारिश में बच्चे घर की छत व आंगन में नहाए। कामकाजी लोग घर से बाहर निकले तो वह भीग गए।

जगह-जगह सड़कों के गड्ढों में भरा पानी : मानसून की पहली बारिश भले हल्‍की हुई लेकिन, लोगों को तरबतर कर दिया। सड़कों के गड्ढों में भी पानी भर गया। इससे वाहनों के पहिए गड्ढों में प़डने से बराबर से गुजर रहे लोगों को गंदे छींटे पड़े। कई जगह जलभराव की स्थित‍ि भी पैदा हो गई। जीएमडी रोड, बुद्ध बाजार, रामगंगा विहार का ए ब्लाक, कचहरी रोड पर जलभराव हो गया लेकिन, कम बारिश होने से ज्यादा नहीं हुआ।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

UP Police : पुलिस व‍िभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुरादाबाद में पांच साल से जीजा की जगह साला कर रहा था नौकरी

Indian Railways : रेलवे ने यात्र‍ियों को दी बड़ी राहत, जल्‍द चलने लगेंगी ये 42 ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

UP : शादी से 6 दिन पहले होने वाले दामाद ने पिता के अरमानों का किया कत्ल, सड़क पर मिली बेटी की लाश

chat bot
आपका साथी