Moradabad weather : मानसून पड़ा कमजोर, अब एक सप्ताह में आने की उम्मीद, हो सकती है हल्‍की बारिश

मानसून अब कमजोर पड़ गया है। पहले 16-17 जून तक मानसून आने की उम्मीद थी। अब एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। इस बीच हल्‍की बारिश हो सकती है। मानसून लखनऊ तक तेजी से आने की बात मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:38 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:38 AM (IST)
Moradabad weather : मानसून पड़ा कमजोर, अब एक सप्ताह में आने की उम्मीद, हो सकती है हल्‍की बारिश
लखनऊ तक तेजी से बढ़ा मानसून अब पड़ा धीमा।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिस तेजी से मानसून पूर्वाेत्तर से आगे बढ़ रहा था, वह अब कमजोर पड़ गया है। पहले 16-17 जून तक मानसून आने की उम्मीद थी। अब एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। इस बीच हल्‍की बारिश हो सकती है। मानसून लखनऊ तक तेजी से आने की बात मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं। लखनऊ के बाद इसकी गति धीमी पड़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री के आसपास रहा।

मई और जून में अब तक करीब 126 मिमी बारिश हो चुकी है। यह मानसून की बारिश नहीं है। लखनऊ तक मानसून आने के बाद मुरादाबाद में भी इसके दस्तक की उम्मीद थी। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली। लेकिन, धूप में तेजी नहीं थी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हवाएं 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। दिन में कुछ गर्मी जरूर थी। लेकिन, शाम को मौसम सुहाना हो गया। मानसून आने तक कभी धूप व छांव रहने से गर्मी कम रहेगी। मई में भी गर्मी और साल के मुकाबले कम रही। जून में भी तापमान एक बार ही 42 के पार पहुंचा। 37 डिग्री तक तापमान ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बारिश अच्छी होने की उम्मीद है।

बुधवार को प्रदूषण से मुक्त शहर : बुधवार को शहर प्रदूषण से मुक्त हो गया। प्रदेश में अच्छी आबोहवा में मुरादाबाद दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर अच्छी आबोहवा में हापुड़ है। एक्यूआइ के अनुसार वायुमंडल में प्रदूषण का दाग मिट गया। बिना बारिश प्रदषण 50 होने से ग्रीन जोन में आ गया। अब तक जून में सबसे सबसे अच्छी स्थिति आबोहवा की रही है। सौ से नीचे आने पर ग्रीन जोन में होता है। लेकिन, 50 से नीचे एक्यूआइ आने पर और भी बेहतर आबोहवा होती है।

प्रदेश में प्रदूषण की स्थिति

हापुड़                                             27

मुरादाबाद                                      50

मेरठ                                              58

ग्रेटर नोएडा                                     72

लखनऊ                                          72

वाराणसी                                         73

बुलंदशहर                                        76

मुजफ्फरनगर                                  84

नोएडा                                            103

यह भी पढ़ें :-

UP : शादी से 6 दिन पहले होने वाले दामाद ने पिता के अरमानों का किया कत्ल, सड़क पर मिली बेटी की लाश

Today Horoscope : आज क‍िसी पर भरोसा न करें, स्‍वास्‍थ्‍य का रखें ध्‍यान, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन

MDA News : मुरादाबाद के काजीपुरा में कालोनी बसाने के लिए जमीन खरीदने का खाका तैयार, जल्‍द शुरू होगा काम

chat bot
आपका साथी