Moradabad weather : आज हो सकती है बारिश, तापमान में आएगी गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत
आर्दता बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान दोपहर को 39 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम को छह बजे दो डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रविवार को आर्दता बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान दोपहर को 39 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम को छह बजे दो डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
सुबह से ही तेज धूप थी। दूर तक बादल नहीं छाए रहने से बारिश की उम्मीद धूमिल हो गई। दोपहर को 12 बजे चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही बहुत कम नजर आई। कालोनियों में तो दूर तक सन्नाटा पसरा रहा। आर्दता बढ़ने से घरों में गर्मी से रुकना मुश्किल हो गया। शाम छह बजे के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई लेकिन, गर्मी से राहत नहीं मिली। जरूरी काम से लोग घरों से निकले। महिलाएं फुल आस्तीन में घर से बाहर निकलीं। धूप से आंखों को बचाने के लिए काला चश्मा पहनकर भी लोग बाहर जाते नजर आए। कई बार से एक क्षेत्र में बारिश हो रही है और दूसरी ओर सूखा रहता है। बिजली की आंख मिचौनी से भी दिक्कत बढ़ी। दोपहर को एक घंटा बिजली गुल होने से लोगों को मुश्किलें हुईं।
आगामी दिनों के तापमान पर एक नजर
तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
09-अगस्त 27.0 35.0
10-अगस्त 28.0 35.0
11-अगस्त 27.0 34.0
12-अगस्त 27.0 34.0
13-अगस्त 28.0 34.0
14-अगस्त 28.0 35.0