Moradabad Weather : एक सप्‍ताह तक छाया रहेगा कोहरा, ठंड से अभी राहत की उम्‍मीद नहीं

Moradabad Weather मुरादाबाद में अचानक से मौसम में बदलाव हो गया। न्यूनतम तापमान 8.5 तो अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज क‍िया गया है। मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी कुछ द‍िनों तक कोहरा और हल्‍की शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में भी ग‍िरावट होगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 09:43 AM (IST)
Moradabad Weather : एक सप्‍ताह तक छाया रहेगा कोहरा, ठंड से अभी राहत की उम्‍मीद नहीं
ठंड से राहत के ल‍िए अभी इंतजार करना होगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Weather। बीते कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम में अचानक से परिवर्तन हुआ और रविवार को आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इसके साथ ही कोहरा और शीतलहर ने लोगों को खासा परेशान किया। ठंड का आलम यह रहा कि एक ही दिन में करीब छह डिग्री तक पारा लुढ़क गया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शनिवार रात को तापमान सामान्य रहा। लेकिन, सुबह होते ही पारे में गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले 21.7 डिग्री था। वहीं दूसरी आगामी द‍िनों में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। ठंड से राहत के ल‍िए अभी इंतजार करना होगा।

पिछले कुछ दिनों से रात में ठंड के बाद सुबह धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को राहत महसूस हो रही थी। लेकिन, रविवार को सूर्य देव का इंतजार करते लोगों को निराशा ही हाथ लगी और दिन भर कोहरा छाया रहा। साथ ही साथ उत्तर-पश्चिम की ठंडी हवाओं ने मैदानों को कंपा कर रख दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक दो दिन शीतलहर का बहाव जारी रहेगा और घना कोहरा भी छाए रहने के आसार हैं। जिस कारण धूप निकलने के आसार भी कम ही बन रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होने के कारण बादल छाए रह सकते हैं, जिस कारण ठंड का असर रहेगा। एक सप्ताह बदला रहेगा मौसम भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक कोहरा छाए रहने की संभावना बन रही है, जिससे लोगों को परेशानी होगी। वहीं हल्की-हल्की शीतलहर भी पारे में गिरावट कर सकती है। मौसम वैज्ञानिक निसार अहमद ने बताया कि एक से दो दिनों तक दिन के समय में पारा नीचे ही रह सकता है।

chat bot
आपका साथी