Moradabad Weather : आने वाले दिनों में परेशान करेगा कोहरा, दोपहर में न‍िकलेगी तेज धूप

मौसम का रुख एक बार फिर से बदल गया है। पांच दिन तक चटक धूप खिलने के बाद शनिवार को अचानक से कोहरा आ गया। इससे तापमान में भी गिरावट आई। रव‍िवार की सुबह भी कुछ ऐसे ही हालात रहे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 11:30 AM (IST)
Moradabad Weather : आने वाले दिनों में परेशान करेगा कोहरा, दोपहर में न‍िकलेगी तेज धूप
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिन तक कोहरा छा सकता है।

मुरादाबाद। मौसम का रुख एक बार फिर से बदल गया है। पांच दिन तक चटक धूप खिलने के बाद शनिवार को अचानक से कोहरा आ गया। इससे तापमान में भी गिरावट आई। रव‍िवार की सुबह भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिन तक कोहरा छा सकता है।

शनिवार को भी पूरे दिन धूप निकली रही। सुबह और शाम के तापमान में करीब 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ गया है। पिछले सप्ताह तीन द‍िन लगातार घना कोहरा था। रविवार को छाए कोहरे ने दिसंबर और जनवरी में छाए कोहरे की याद दिला थी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को तापमान अन्य दिनों की तरह ही था। शनिवार को लोग सोकर उठे तो बाहर घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा सुबह करीब दस बजे तक रहा, इसके बाद धूप निकल आई। दोपहर में धूप ने गर्मी का सा अहसास कराया। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों तापमान में करीब 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। अधिकतम और न्यूनतम का यह अंतर लोगों के लिए परेशानी का सबब है। इससे सर्दी, जुखाम और बुखार की संभावना बनी रहेगी। 

chat bot
आपका साथी