Moradabad Weather : दो से तीन द‍िन में म‍िल सकती है ठंड से राहत, मौसम में होगा बदलाव

Moradabad Weather कई द‍िनों से गलन और सर्दी से परेशान लोगों को आने वाले समय में इससे राहत म‍िल सकती है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन द‍िनों में ठंड से राहत म‍िलनी शुरू हो जाएगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 12:10 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 12:10 PM (IST)
Moradabad Weather : दो से तीन द‍िन में म‍िल सकती है ठंड से राहत, मौसम में होगा बदलाव
परेशान लोगों को दो से तीन दिन में राहत म‍िलनी शुरू हो जाएगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। Cold relief can be found in two to three days। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से परेशान शहरवासियाें के लिए भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने राहत भरी खबर दी है। वैज्ञानिकाें के अनुसार ठंड से परेशान लोगों को दो से तीन दिन में राहत म‍िलनी शुरू हो जाएगी।

दरअसल, जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार चार से पांच फरवरी के बाद मौसम बदलना शुरू हो जाएगा और इसके बाद आने वाले दिनों में रात और दिन दोनों का तापमान बढ़ना शुरू होगा। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर जाने के अनुमान हैं। पिछले तीन से चार दिनों से मौसम बदला हुआ है। दोपहर बाद हल्की धूप लोगाें को कुछ राहत देती है, तो शाम होते ही ठंडी हवाएं शहर को घेरना शुरू कर देती हैं। आलम यह हो जाता है कि रात नौ से दस बजे के बीच कोहरा इतना घना होता है कि दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है। रात में गिरे कोहरे के कारण सुबह-सुबह तापमान में भी गिरावट होती है और पारा पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाता है। लेकिन, भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार चार फरवरी से धीरे-धीरे पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी होगी और तापमान ऊपर की बढ़ना शुरू हो गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि पारा नौ से दस डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर जाएगा। 

chat bot
आपका साथी