Moradabad weather : आज भी छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्‍की बारिश, गर्मी से म‍िलेगी राहत

इस महीने में बारिश का स‍िलस‍िला जारी है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छाए रहेेंगे। बारिश होने की भी पूरी संभावना बनी हुई है। इससे गर्मी से लोगों राहत म‍िलेगी। आज का अधिकतम तापमान 36 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:27 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:27 AM (IST)
Moradabad weather : आज भी छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्‍की बारिश, गर्मी से म‍िलेगी राहत
इस महीने में बारिश का स‍िलस‍िला जारी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। इस महीने में बारिश का स‍िलस‍िला जारी है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छाए रहेेंगे। बारिश होने की भी पूरी संभावना बनी हुई है। इससे गर्मी से लोगों राहत म‍िलेगी। आज का अधिकतम तापमान 36 ड‍िग्री सेल्सियस के आसपास है। बारिश होने पर तापमान में ग‍िरावट आ सकती है। 

गंगा में पानी बढ़ने से फसलें जलमग्‍न : अमरोहा में बरसात होने के साथ ही पहाड़ी जलाशयों से गंगा में पानी छोड़े जाने से जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। किसानों की फसलों में पानी घुसने के चलते बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि गंगा किनारे किसानों के खेतों में लहलहा रही गन्ना, मक्का, धान, ज्वार, बाजरा तथा पालेजों में पानी घुसना शुरू हो गया है। तटबंध का कटान रोकने के लिए बनवाए जा रहे स्पर भी पानी में डूब गए हैं। उपजिलाधिकारी विजय शंकर मिश्र ने रविवार को अधीनस्थों के साथ गंगा क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति को देखा तथा बाढ़ चैकियों पर तैनात कर्मचारियों एवं लेखपालों को गंगा की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। गंगा क्षेत्र में बसे गांवों के लोगों से अपनी तथा पशुओं की सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने हेतु लेखपालों से बाढ़ प्रभावित गांवों में धार्मिक स्थलों से मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गंगा में जल स्तर बढ़ रहा है। लेकिन, फिलहाल कोई खतरे की स्थिति नहीं है।

बारिश तोड़ रही र‍िकॉर्ड : इस साल जून में रिकार्ड तोड़ बारिश हो रही है। शनिवार को कुल 129.6 मिमी बारिश हुई। इस प्रकार से जून में अब तक 281.4 मिली पानी बरस चुका है। जो 20 जून तक पिछले पांच सालों में सर्वाधिक है। 15 जून से मानसून आने के बाद औसतन 200 मिमी बारिश होती रही है। इस बार बीस जून से पहले ही 281 मिमी बारिश हो चुकी है। मई की बारिश भी इसमें जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 350 मिमी के पार चला जाता है। जून के पहले तीन हफ्तों में हर हफ्ते बारिश हुई है। इससे तापमान भी नीचे रहा है। मुरादाबाद में जून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता था, इस बार जून में औसतन तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आठ जून को छह जून को सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दस सालों में जून में यह तापमान सबसे कम रहा है। दस साल के बाद बीस जून तक तापमान 40 डिग्री को नहीं छू पाया है।

यह भी पढ़ें :-

Health Benefits Of Gular: गूलर नेत्र रोग, मधुमेह, डायरिया सहित कई बीमारियों में लाभकारी

Fraud in UP Police : पुलिस की फर्जी नौकरी से खुश होकर सुनील ने अन‍िल के साथ तय कर द‍िया था बहन का र‍िश्‍ता

Yoga Day : योग गुरु बोले, योग से बढ़ी शरीर में आक्सीजन और प्रतिरोधक क्षमता, आप भी अपनाएं ये आसन

chat bot
आपका साथी