Moradabad Weather : आज भी आंश‍िक रूप से छाए रह सकते हैं बादल, गरज के साथ हो सकती है बारिश

गर्मी के तेवर बढ़ गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशान‍ियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग के अनुसार लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। आगामी दो जुलाई तक रोजाना एक या दो बार बारिश की संभावना बनी हुई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 09:28 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 09:28 AM (IST)
Moradabad Weather : आज भी आंश‍िक रूप से छाए रह सकते हैं बादल, गरज के साथ हो सकती है बारिश
बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है।

मुरादाबाद, जेएनएन। गर्मी के तेवर बढ़ गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशान‍ियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग के अनुसार लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। आगामी दो जुलाई तक रोजाना एक या दो बार बारिश की संभावना बनी हुई है। आज का अधिकतम तापमान 37 ड‍िग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आज से इस पूरी महीने बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है। 

आगामी द‍िनों के तापमान पर एक नजर

तारीख             न्‍यूनतम तापमान                    अधिकतम तापमान

27 जून             25                                           37

28-जून             25.0                                        37.0

29-जून             26.0                                       38.0

30-जून             26.0                                       36.0

01 जुलाई           25.0                                       35.0

दो जुलाई            25.0                                      35.0 

गर्मी में बढ़ी ब‍िजली कटौती : भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही रामपुर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण दो दिन से लोग परेशान हैँ। शुक्रवार की रात लगातार पांच घंटे बिजली ठप रही। इसके बाद बिजली आई मगर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इसके कारण रात में ठीक से लोग सो भी नहीं पाए। इसके बाद शनिवार को भी सुबह से बिजली गायब हो गई। इसकी क्षेत्र के लोगों ने जेई से लेकर अधीक्षण अभियंता और डीएम तक से शिकायत की। इसके बावजूद पूरे दिन लाइट ठीक नहीं हो पाई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। वहीं शहर के अन्य मुहल्लों में बिजली की आंख-मिचौली जारी है। इससे लोगों का भीषण गर्मी में बुरा हाल है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शहर की बिजली व्यवस्था का भी बुरा हाल है। नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण दो दिन से कई-कई घंटे लगातार बिजली गायब रही। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे से रात साढ़े 10 बजे तक लाइट गायब रही। इसके बाद लाइट आई तो लो वोल्टेज के कारण पंखे भी नहीं चल सके। इससे भीषण गर्मी में लोगों को रातभर नींद भी नहीं आ सकी। 

chat bot
आपका साथी