Moradabad weather : आज हल्‍की बारिश के साथ आसमान में छाए रह सकते हैं बादल, देंखे आगामी द‍िनों का तापमान

दो दिनों से गर्मी चरम पर पहुंच गई है। हवा नहीं चलने से उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है। पसीने से कपड़े तरबतर हो रहे हैं। पंखे की हवा में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को तापमान अधिकतम 39 डिग्री पहुंच गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:57 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:57 AM (IST)
Moradabad weather : आज हल्‍की बारिश के साथ आसमान में छाए रह सकते हैं बादल, देंखे आगामी द‍िनों का तापमान
तापमान 38 डिग्री पहुंचा, गर्मी से न घर और न बाहर सुकून।

मुरादाबाद, जेएनएन।  दो दिनों से गर्मी चरम पर पहुंच गई है। हवा नहीं चलने से उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है। पसीने से कपड़े तरबतर हो रहे हैं। पंखे की हवा में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को तापमान अधिकतम 39 डिग्री पहुंच गया। रात में बिजली गुल होने से लोगों का घर में रुकना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से उमस के कारण लोग रात में भरपूर नींद नहीं ले पा रहे हैं।

गुरुवार को बादल छाए तो कभी तेज धूप भी निकली। छावं होने पर भी गर्मी से राहत नहीं मिली। घर में बिना एसी के अब रुकना मुश्किल हो गया है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ने से मानसून की दूसरी बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज हल्‍की बारिश हो सकती है। 27 जून को भी बारिश के पूरे आसार हैं। इससे तापमान में ग‍िरावट के साथ गर्मी से भी राहत म‍िलेगी। शुक्रवार को सुबह सात बजे हलकी बारिश हुई। लेकिन, दिल्ली रोड पर बारिश हुई कांठ रोड पर सूखा था। बढ़ते तापमान के कारण दोपहर को बाजार में आवाजाही कम हो गई है। लेकिन, शाम को भीड़ से जाम लग रहा है। गर्मी से राहत के लिए लोग घर से बाहर निकलने पर नींबू पानी, लस्सी, गन्ने का जूस व जलजीरे का पानी पी रहे हैं। टाउन हाल, बुधबाजार, कचहरी रोड समेत कई जगह फुटपाथ पर गर्मी से राहत पाने को लोग नीबू पानी पीने को रुक रहे हैं।

आगामी द‍िनों के तापमान पर एक नजर 

तारीख           न्‍यूनतम तापमान            अधिकतम तापमान 

25 जून            27.0                            38.0 

26 जून             28.0                           39.0 

27 जून              28.0                           37.0 

28 जून              27.0                           38.0 

29 जून              26.0                           38.0 

30 जून              26.0                           37.0

chat bot
आपका साथी