Moradabad weather : आसमान में बादलों का डेरा, गर्मी से परेशानी, अगले तीन द‍िन में हो सकती है बारिश

मौसम की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। आसमान में दो दिन से घटा छाई है और धरा पर उमस और गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। आषाढ़ सूखा बीता अब सावन की शुरुआत भी निराश कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 01:23 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 01:23 PM (IST)
Moradabad weather : आसमान में बादलों का डेरा, गर्मी से परेशानी, अगले तीन द‍िन में हो सकती है बारिश
आषाढ़ सूखा बीता अब सावन की शुरुआत भी निराश कर रही है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मौसम की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। आसमान में दो दिन से घटा छाई है और धरा पर उमस और गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। आषाढ़ सूखा बीता अब सावन की शुरुआत भी निराश कर रही है।

आसमान की ओर निगाह जाती है तो बारिश के आसार नजर आते हैं। लेकिन, इस बारिश का इंतजार 48 घंटे से आसमान में छाईं घटाएं करा रही हैं। लेकिन, बारिश है कि दगाबाजी कर रही है। तापमान भी 39 डिग्री के आसपास होने से उमस बढ़ी है। मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी भी फेल हो रही है। पसीना आने से लोगों को एलर्जी की समस्या और बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह घने बादल थे, जिससे उम्मीद थी कि बारिश होगी। लेकिन दोपहर तक बारिश नहीं हुई। लेकिन, कभी धूप और कभी छांव होती रही। आठ दिन पहले दो दिन लगातार झमाझम बारिश हुई थी। उसके बाद से घटाएं छाने के बाद धोखा दे रहीं हैं। पहले ही एक महीना देरी से मानसून आया और अब घटाएं छाने के बाद भी मेघ नहीं बरस रहे हैं। घरों में बिना एसी के रुकना मुश्किल हो गया है। पंखे की हवा में तो शरीर चिपचिपा ही रहता है। इससे लोगों को बारिश होने का इंतजार बेसब्री से है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून बनता है लेकिन, फिर कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में बारिश की भविष्यवाणी फिर की है। बादल भी बारिश की ओर इशारा कर रहे हैं। 

क‍िसानों ने दी न‍ियम‍ित ब‍िजली देने की मांग : अमरोहा के गजरौला में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले किसानों ने धरना देकर अपनी समस्याओं को उठाया। किसानों ने सूखे की स्थिति को देखते हुए फसल को पानी देने के लिए कटौती मुक्त बिजली दिलाने की मांग की। वहीं स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करने और कृषि बिल वापस लेने की मांग को भी उठाते हुए सीओ सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन प्रेषित किया। यह धरना चौपला पुल के नीचे चौकी के सामने भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह व नगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिया गया। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में सूखे की स्थिति बनी हुई है। बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में खेतों में खड़ी फसल सूख रही है। चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली भी पूरे समय नहीं पहुंच पा रही है। किसान अपनी खेती को पानी नहीं लगा पा रहा है। इसके लिए कटौती मुक्त बिजली दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि चेकिंग केे दौरान किसानों के साथ अभद्रता नहीं की जाए। ऐसा होने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं किसानों ने स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू करने, कृषि बिल वापस लेने और 14 अगस्त को दिल्ली जाने के लिए ट्रैक्टर की अनुमति देने इत्यादि मांगों को उठाते हुए ज्ञापन सीओ सत्येंद्र सिंह को प्रेषित किया। 

chat bot
आपका साथी