Moradabad weather : सुबह से ही झमाझम बारिश, सुहाना हो गया मौसम, गर्मी से लोगों को म‍िली राहत

ज‍िले में मौसम बदल चुका है मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत म‍िल गई वहीं मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी अगले दो द‍िनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसी के साथ तापमान में भी ग‍िरावट आएगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:35 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:35 AM (IST)
Moradabad weather : सुबह से ही झमाझम बारिश, सुहाना हो गया मौसम, गर्मी से लोगों को म‍िली राहत
दिन भर छकाने के बाद शाम को जोरदार बारिश।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। ज‍िले में मौसम बदल चुका है, मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत म‍िल गई, वहीं मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी अगले दो द‍िनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं बुधवार की सुबह भी आसमान में बादल घ‍िर आए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम की आंख मिचौनी ने दिन भर छकाने के बाद मंगलवार की शाम को राहत मिली। दिन भर आसमान में काली घंटा छाए रहीं और शाम को झमाझम बारिश हुई। एक घंटे की जोरदार बारिश में शहर जलमग्न हो गया। झब्बू का नाला, अंडे बालान में नालों का पानी सड़कों पर आने से बाढ़ जैसा नजारा हो गया। नाले उफनाने से सड़कों पर गंदे पानी में बच्चों ने मस्‍ती की। कांठ रोड पर अकबर किला व रामगंगा विहार की सड़कें भी डूब गईं।

कई दिनों से आसमान में घटाएं थीं, लेकिन, बारिश की बूंद धरती पर नहीं गिरी। शाम को शहर में झमाझम बारिश हुई। लेकिन इससे पहले मौसम ने चौंकाया। मंगलवार को दोपहर लाइनपार व मंडी समिति क्षेत्र में खूब बारिश हुई लेकिन, कांठ रोड व पुराने शहर में बूंद भी नहीं गिरी। शाम पांच बजे ऐसी घनघोर घटा छाई और फिर जोरदार बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। कई दिनों से आसमान की ओर निगाह जाती है तो बारिश के आसार थे। लेकिन, इस बारिश का इंतजार 48 घंटे के बाद खत्म हुआ। बारिश से तापमान भी 39 डिग्री के आसपास था, जो शाम को कुछ नीचे खिसककर 36 डिग्री और न्यूनतम डिग्री तापमान 28 डिग्री महसूस किया गया। मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी कई बार फेल होने के बाद मंगलवार को सटीक बैठी।

निगम की लापरवाही से बिजली घर यार्ड में फिर पानी भरा : नगर निगम की लापरवाही से कभी भी बड़ा धमाका दौलतबाग बिजली घर में पानी भरने से हो सकता है। दौलतबाग की सड़क नीची होने से बारिश का पानी दौलतबाग बिजली घर के यार्ड में भरता है। मंगलवार को तेज बारिश से पानी भर गया। दौलतबाग में सड़क ऊंची बनाने के लिए क्षेत्र के एसडीएम नगर निगम निगम अफसरों को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन, अभी निगम के निर्माण विभाग ने इसका संज्ञान नहीं लिया है।

इन क्षेत्रों में भी जलभराव : कचहरी रोड, बुधबाजार, जीएमडी रोड, आशियाना कालोनी, बुद्धि विहार, लाइनपार के विकास नगर, दौलत बाग, दीनदयाल नगर, अवंतिका कालोनी, मकबरा, कटघर, सूरज नगर, डबल फाटक समेत कई गलियों में जलभराव हो गया।

chat bot
आपका साथी