Moradabad Today Horoscope : धनु राश‍ि के लोगों को संतान की ओर से म‍िलेगा शुभ समाचार, जान‍िए अन्‍य राश‍ि के लोगों का कैसा रहेगा द‍िन

Moradabad Today Horoscope मिथुन राश‍ि के जातकों के आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। व्यय आय से अधिक होगा। खानपान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। जीवनसाथी नाराज हो सकता है। ल‍िहाजा सावधानी बरतें।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:22 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:22 AM (IST)
Moradabad Today Horoscope : धनु राश‍ि के लोगों को संतान की ओर से म‍िलेगा शुभ समाचार, जान‍िए अन्‍य राश‍ि के लोगों का कैसा रहेगा द‍िन
सिंह-आज आप अधिक धन कमाएंगे। चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 14 May 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा है। यह शुक्र ग्रह की राशि है, इससे उत्तर भारत में गर्मी अधिक होगी। धूप अत्यधिक तेज होगी। मौसम धुंधला रहेगा। कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। आज अक्षय तृतीया है, कोई भी नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आज अपनेे आप में स्वयं सिद्धि मुहूर्त है। आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण एव विशेष लाभकारी है। फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा। कुछ राशियों को लाभ कुछ एवं कुछ को हान‍ि होने का अनुमान है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...   

मेष- आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष-आज पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

मिथुन-आज आपको उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खानपान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

कर्क-आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

स‍िंंह-आज आपका  सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कन्या-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुश रहेंगे।

तुला-आज आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक-आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

धनु-आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

मकर-आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

कुम्भ-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मीन-आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

पंचांग

14 मई   2021 दिन शुक्रवार

 वैशाख शुक्ल पक्ष

 तिथि -तृतीया

  अक्षयतृतीया

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:10

सूर्यास्त-18:30

नक्षत्र-मृगशिरा

योग -सुकर्मा

करण-कौलव

चन्द्रमा राशि - वृष

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-भरणी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-ग्रीष्म ऋतु

राहू काल - 10:36 से 12:18 अपराहन तक

दिगशूल  - पश्चिम दिशा 

अभिजीत मुहूर्त -11:54से 12:42 अपराहन तक

chat bot
आपका साथी