मुरादाबाद की अनोखी लव स्‍टोरी, एक ही युवक से शादी करना चाहती हैं दो मह‍िलाएं, पुलिस भी परेशान

Moradabads romantic love story मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस इन द‍िनों अजीब मुश्किल में फंस गई है। दरसअल अलग-अलग इलाके की दो मह‍िलाएं एक की युवक से शादी की ज‍िद ल‍िए बैठी हैं। ऐसे में पुलिस समझ नहीं पा रही है क‍ि वह क‍िसके पक्ष में फैसला ले।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:55 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:55 AM (IST)
मुरादाबाद की अनोखी लव स्‍टोरी, एक ही युवक से शादी करना चाहती हैं दो मह‍िलाएं, पुलिस भी परेशान
पुलिस की लाचारी बीते दो दिनों से क्षेत्र की सुर्खियों में है।

मुरादाबाद, जेएनएन।  Moradabad's romantic love story। एक ही युवक से निकाह के फेर में लगातार थाने के चक्कर काट रहीं दो महिलाओं की जिद से पुलिस भी परेशान हो उठी है। महिलाओं के तीखे तेवर से असमंजस की शिकार ठाकुरद्वारा पुलिस फिलहाल तय करने में विफल है कि वह किस के पाले में खड़ी हो। महिलाओं की जिद व पुलिस की लाचारी बीते दो दिनों से क्षेत्र की सुर्खियों में है।

भोजपुर की रहने वाली एक मह‍िला ने दो दिन पहले ठाकुरद्वारा पुलिस को तहरीर दी। ठाकुरद्वारा कस्बे के ही रहने वाले एक युवक से अर्से से वह प्यार करती है। वह युवक के साथ निकाह करना चाहती है। मह‍िला की गुहार पर पुलिस ने युवक की तलाश की। इसके बाद युवक को थाने लाया गया। कुछ ही देर में पुलिस का सिर तब चकरा गया, जब उत्तराखंड में जसपुर कस्बे की रहने वाली तीन बच्चों की मां भी थाने पहुंच गई। तहरीर देकर उसने युवक को अपना प्रेमी बताया। इतना ही नहीं महिला ने यहां तक दावा किया कि युवक के कारण ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। ऐसे में वह युवक संग निकाह करेगी। एक ही युवक पर एक साथ दो महिलाओं के दावे से पुलिस भी दुविधा में है। उधर, दोनों महिलाएं अपने दावों से पीछे हटने को तैयार नहीं हुईं। वह दो दिनों तक थाने के चक्कर काटती रहीं। महिलाओं की जिद व जूनुन के कारण ठाकुरद्वारा थाने के पुलिस कर्मी दो दिनों से पशोपेश में हैं। हालांकि, ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र पंवार ने बताया कि प्रकरण का पटाक्षेप हो चुका है। भोजपुर की मह‍िला ने तहरीर वापस ले ली है।

chat bot
आपका साथी