Moradabad Sonakpur Overbridge : ओवरब्र‍िज पर आज रखे जाएंगे गार्डर, द‍िसंबर में होगा दूसरे चरण का कार्य

Moradabad Sonakpur Overbridge दूसरे चरण का काम दिसंबर में होगा। इसमें मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर गार्डर रखने का लक्ष्य है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक गौरव दीक्षित ने बताया कि बुधवार से गार्डर रखा जाएगा। माना जा रहा है इसके बाद न‍िर्माण कार्य में तेजी आएगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:52 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:52 AM (IST)
Moradabad Sonakpur Overbridge : ओवरब्र‍िज पर आज रखे जाएंगे गार्डर, द‍िसंबर में होगा दूसरे चरण का कार्य
तीन दिन में रखेंगे जाएंगे आठ गार्डर।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Moradabad Sonakpur Overbridge : रेल प्रशासन सोनकपुर ओवरब्रिज का काम पूरा करने के लिए प्रथम चरण में आज से गार्डर रखने का काम शुरू करने जा रहा है। तीन दिन में आठ गार्डर रखेंगे जाएंगे। महानगर को जाम से मुक्ति दिलाने और कांठ रोड व दिल्ली रोड को जोड़ने के लिए सोनकपुर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। सोनकपुर ब्रिज का कुछ हिस्सा मुरादाबाद-दिल्ली और मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग के ऊपर होकर गुजरेगा।

रेललाइन के ऊपर रेल प्रशासन को और शेष भाग में ब्रिज कारपोरेशन को निर्माण कार्य करना है। ब्रिज कारपोरेशन अपने क्षेत्रों में अधिकांश काम करा चुका है। पांच साल में रेल प्रशासन रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज का निर्माण नहीं करा पाया है। दैनिक जागरण ने सोनकपुर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए अभियान चलाया था। इसमें स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़ गए थे। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने भी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था और रेलवे अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कराने का आदेश दिया था। इसके बाद रेल प्रशासन ने निर्माण कार्य में तेजी लाना शुरू कर दिया है। रेलवे दो चरण में काम पूरा करेगा। प्रथम चरण में मुरादाबाद-दिल्ली रेल मार्ग के ऊपर बुधवार को गार्डर रखने का काम शुरू हो जाएगा। रेलवे को आठ गार्डर रखने हैं। इसके लिए 22 से 24 सितंबर तक दो-दो घंटे गार्डर रखने का समय दिया जाएगा। दूसरे चरण का काम दिसंबर में होगा। इसमें मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर गार्डर रखने का लक्ष्य है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक गौरव दीक्षित ने बताया कि बुधवार को गार्डर रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें :-

Rampur Station Yard Interlocking : आज से मुरादाबाद नहीं आएंगी 25 ट्रेनें, कई बदले मार्ग से चलेंगी, देखें सूची

Girl Indecent Picture : मुरादाबाद की युवती की तस्‍वीर को बना द‍िया अश्‍लील, इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी

Abdullah Birth Certificate : सांसद आजम खां के खिलाफ जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब 24 को होगी सुनवाई

Todays Horoscope 22 September 2021 : वृष राशि के लोग आज गुप्त स्रोतों से प्राप्त करेंगे धन, देखें आज का राश‍िफल

chat bot
आपका साथी