मुरादाबाद पुलिस ने की बेइज्जती, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

BJP Mandal president resigns पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इस्‍तीफा देकर जिले में सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:45 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:25 PM (IST)
मुरादाबाद पुलिस ने की बेइज्जती, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
मुरादाबाद पुलिस ने की बेइज्जती, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। पुलिस के बिगड़ैल स्वभाव के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। पिछले कई मामले ऐसे आएं हैं जब भाजपा पदाधिकारियों और पुलिसकर्मी आमने-सामने आए हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर आना पड़ा है। अभी ताजा मामले में भी ऐसा ही हुआ, जब घर के दो सौ मीटर की दूरी पर भाजपा के चंद्रनगर मंडल अध्यक्ष सुधांशु कौशिक को हेलमेट नहीं लगाने पर चालान कटवाने के साथ ही तू-तड़ाक का सामना करना पड़ा तो उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें शांत रहने की हिदायत दी। इससे खिन्न होकर उन्होंने फेसबुक पर अपना दर्द बयां करते हुए पोस्ट लिख दी। जब भाजपा नेताओं को इसके बारे में पता चला तो उन पर पोस्ट डिलीट करने के लिए दबाव बनाया गया।

सुधांशु कौशिक का कहना है कि रक्षाबंधन से की पूर्व संध्या पर रात आठ बजे मिलन विहार से दिल्ली रोड साईं मंदिर एटीएम से रुपये निकालने आए थे। बेटा भी साथ था। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। रोकने के बाद उनसे अभद्र भाषा में बात की। मैंने चालान कटवा लिया था, इसके बावजूद मुझसे बदसलूकी की गई। भाजपा पदाधिकारी और बेटे के साथ होने का हवाला दिया तो और ज्यादा बदतमीजी पर उतर आए। जब वरिष्ठ पदाधिकारियों को बताया तो उन्हें चुप रहने का ही दबाव बनाया गया। इस बात पर उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि घर का मामला है, इसे आपस में मिल बैठकर निपटा लेंगे। 

chat bot
आपका साथी