Republic Day 2021 Celebration : गणतंत्र दिवस को लेकर दुल्हन की तरह सजा मुरादाबाद का परेड ग्राउंड, पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान

Republic Day 2021 Celebration गणतंत्र दिवस में करीब एक घंटे तक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। पुलिस बैंड की धुन में परेड की आठ टोलियों ने कदम से कदम मिलाएंगी। प्रत्येक टोली में 21-21 पुलिस जवानों को शामिल किया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 02:39 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:39 PM (IST)
Republic Day 2021 Celebration : गणतंत्र दिवस को लेकर दुल्हन की तरह सजा मुरादाबाद का परेड ग्राउंड, पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान
परेड के दौरान जवानों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मुंह में मास्क लगाना अनिवार्य है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Republic Day 2021 Celebration :  गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मी कदमताल करते हुए देश की शान तिरंगे को सलामी देंगे। मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड पर ही होगा। इसलिए इसे दुल्हन की तरह सजाया गया है। परेड की फाइनल रिहर्सल देखने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी परेड ग्राउंड में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 35 मिनट परेड ग्राउंड में जवानों की परेड रिहर्सल को देखा था। गणतंत्र दिवस में करीब एक घंटे तक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। पुलिस बैंड की धुन में परेड की आठ टोलियों ने कदम से कदम मिलाएंगी। प्रत्येक टोली में 21-21 पुलिस जवानों को शामिल किया गया है। परेड के दौरान जवानों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मुंह में मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही परेड में आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। परेड की सलामी सूबे के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह के द्वारा ली जाएगी। इसके साथ ही कांठ तहसील क्षेत्र के सीओ और थाने के पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार देश के टॉप टेन थानों में कांठ थाने का आठवां स्थान प्राप्त हुआ था। जिसके बाद पूरे प्रदेश के साथ ही देश में भी इस थाने की चर्चा हुई थी। कांठ थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम को गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित किया जाएगा। कांठ थाने के पुलिस कर्मियों के साथ ही जनपद के 39 पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस की परेड में सम्मान दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी