Moradabad Panchayat election 2021 : टिकट नहीं मिलने पर सपा से किनारा, अब कांग्रेस से लड़ेंगी चुनाव

Panchayat elections in Moradabad त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सियासत के रंग देखने को मिल रहे हैं। टिकट बंटवारे के बाद अपने ही नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला वार्ड नौ का सामने आया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:11 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:11 AM (IST)
Moradabad Panchayat election 2021 : टिकट नहीं मिलने पर सपा से किनारा, अब कांग्रेस से लड़ेंगी चुनाव
वार्ड नौ से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आसमा मंसूर ने थामा कांग्रेस का दामन।

मुरादाबाद, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सियासत के रंग देखने को मिल रहे हैं। टिकट बंटवारे के बाद अपने ही नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला वार्ड नौ का सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत प्रत्याशी आसमा मंसूरी पत्नी इरशाद हुसैन मंसूरी निवासी फरीदपुर भेंडी को जिला पंचायत सदस्य का टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी ही छोड़ दी। वह अब कांग्रेस में शामिल होकर इसी दल से चुनाव भी लड़ेंगी।

जनपद के वार्ड 9 से जिला पंचायत सदस्य का टिकट न मिलने से खफा प्रत्याशी के पति ने कहा कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने टिकट के लिए आश्वस्त किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ, इसी से क्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए वार्ड नौ से पार्टी का जिला पंचायत सदस्य का टिकट देकर चुनाव में उतारा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा है कि हमने पार्टी के किसी भी नेताओं को कोई भी टिकट दिलाने का वादा नहीं किया था। टिकट वितरण में जिले के नेताओं के अलावा लख़नऊ आला कमान के पदाधिकारियों का निर्णय होता है। हाईकमान की संस्तुति पर भी टिकटों को वितरण हुआ है। आसमा का आरोप पूरी तरह से निराधार है।

chat bot
आपका साथी