Moradabad Panchayat Election 2021 : मतदाताओं का ध्रुवीकरण कराने के खेल का भंडाफोड़, मुकदमा

धार्मिक और आर्थिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण कराने की साजिश रचने वाले दो आरोपितों के खिलाफ मूंढापांडे पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस को ठोस साक्ष्य और प्रमाण मिले हैं। इ

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:14 PM (IST)
Moradabad Panchayat Election 2021 : मतदाताओं का ध्रुवीकरण कराने के खेल का भंडाफोड़, मुकदमा
आडियो क्लिप के वायरल होते ही बिगड़ा प्रत्याशियों का गुप्त खेल।

मुरादाबाद, जेएनएन। धार्मिक और आर्थिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण कराने की साजिश रचने वाले दो आरोपितों के खिलाफ मूंढापांडे पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस को ठोस साक्ष्य और प्रमाण मिले हैं। इसे नकारना अथवा नजरंदाज करना आरोपितों के लिए कतई आसान नहीं होगा।

मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह के मुताबिक 19 अप्रैल को उनके सीयूजी नंबर पर एक आडियो क्लिप मिली। व्हाट्सएप से मिले ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद पता चला कि थाना क्षेत्र के ग्राम सेजना में दो व्यक्ति आपस में टेलीफोन पर बात करते हुए धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण कराने की साजिश रच रहे हैं। ग्राम प्रधान को वोट देने तथा वोट के बदले पैसे के लेनदेन की बात हो रही है। ऑडियो क्लिप की जांच में तथ्य सही मिले। उपनिरीक्षक कृपाल देव की तहरीर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व आइटी एक्ट के तहत अल्ताफ और रफीक निवासीगण ग्राम सेजना के खिलाफ पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी है। फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी