Moradabad Panchayat Election 2021 : ज‍िले के छह कॉलेजों में होगी मतगणना, मीडिया के लिए अलग से बनेगा सेंटर

डिलारी की पोलिंग पार्टी सर्वोदय इंटर कालेज से मतदान स्थलों को जाएगी। बाकी सभी ब्लाकों की पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थलों से ही रवाना होनी हैं। इन विद्यालय को अधिग्रहण कर लिया गया है। साथ ही शौचालयों की व्यवस्थाएं भी कराई जा रहीं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:51 PM (IST)
Moradabad Panchayat Election 2021 : ज‍िले के छह कॉलेजों में होगी मतगणना, मीडिया के लिए अलग से बनेगा सेंटर
सदर ब्लाक की पोलिंग पार्टियां राजकीय पालीटेक्निक(पुरुष) से रवाना होंगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने छह कॉलेजों का चयन कर लिया है। मुरादाबाद ब्लाक के वोटों की गिनती महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में होगी। लेकिन, पोलिंग पार्टियां राजकीय पालीटेक्निक (पुरुष) से रवाना होंगी। इसी तरह छजलैट ब्लाक की पोलिंग पार्टियाें को विकास खंड परिसर से रवाना किया जाएगा।

डिलारी की पोलिंग पार्टी सर्वोदय इंटर कालेज से मतदान स्थलों को जाएगी। बाकी सभी ब्लाकों की पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थलों से ही रवाना होनी हैं। इन विद्यालय को अधिग्रहण कर लिया गया है। साथ ही शौचालयों की व्यवस्थाएं भी कराई जा रहीं हैं। मतगणना स्थल पर मीडिया के लिए अलग से सेंटर बनेगा। हर राउंड के वोटों की गिनती से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति जायसवाल ने बताया कि मतगणना स्थलों को पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए इंतजाम शुरू हो गए हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

सीडीओ ने देखा मतपेटिकाओं का हाल

मुख्य विकास अधिकारी आंनद वर्धन ने मंडी समिति में स्थित मतपेटिकाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व /प्रभारी अधिकारी पंचायत चुनावाल एवं मतपेटिका प्रीति जायसवाल उपस्थित थीं। उपस्थित अवर अभियंता पीडब्लूडी ने बताया कि ब्लाक बिलारी कुंदरकी एवं मूंढापांडे को मतपेटिकाएं उपलब्ध करा दी गईं हैं। 140 मतपेटिकाओं की मरम्मत कराए जाने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। सीडीओ ने प्रभारी अधिकारी मतपेटिका को निर्देश दिए गए कि शेष ब्लाकों को भी निर्धारित संख्या के अनुसार मतपेटिकाएं जल्द से जल्द भिजवा दें। साथ ही मरम्मत मतपेटिकाओं की तत्काल मरम्मत भी कराएं।

मतपत्र ब्लाकों में पहुंचे, बनने लगे बस्ते

पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में चल रहीं हैं। मतपत्र ब्लाकों में पहुंच गए हैं। पोलिंग पार्टियों के बस्ते तैयार हो गए हैं। इनमें मतदाता सूचियों के अलावा पोलिंग पार्टियों की जरूरत का सामान रखा जा रहा है। प्रपत्रों के साथ मतदाताओं की अंगुली पर लगाने वाली स्याही भी दी जा रही है। रात को पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने के बाद मच्छरों से बचने के लिए भी सामान दिया जा रहा है।

यहां होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

ब्लाक                                      मतगणना केंद्र

भगतपुर                                   टांडा नेशनल पब्लिक स्कूल, भोजपुर

मूंढापांडे                                   राजेंद्र सिंह इंटर कालेज, मूंढापांडे

मुरादाबाद                                 महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, मुरादाबाद

छजलैट                                    श्रषिवाल महाविद्यालय, मौढ़ा पट्टी,

कांठ                                         बिलारी रामरतन इंटर कालेज, बिलारी

कुंदरकी                                     राजकीय कन्या इंटर, कुंदरकी

ठाकुरद्वारा                               सरोज एके़डमी आफ इंटीजेंस, ठाकुरद्वारा

डिलारी                                       सरस्वती इंटर कालेज, गोविंदपुर

यह भी पढ़ें :-

युवती से दुष्‍कर्म के बाद बोला आरोप‍ित-क‍िसी को बताया तो जान से मार दूंगा, मैं क‍िसी से डरता नहीं

Betting gang of Moradabad : कभी साइक‍िल से करते थे रसोई गैस की सप्‍लाई, अब करोड़ों रुपये की संपत्ति के हैं मालिक

Moradabad Panchayat Election 2021 : प्रत्‍याश‍ियों के ल‍िए वोट मांग रहे मंत्री, सांसद और विधायक, दांव पर लगी प्रतिष्ठा

chat bot
आपका साथी