Moradabad Panchayat Election 2021 : जिले में 12 बीडीसी निर्विरोध चुने जाएंगे, 9083 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

जिले में 12 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के प्रत्याशियों के सामने कोई मुकाबले पर नहीं रहा। इसलिए उनका निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना जाना तय हो गया है। मतगणना के दिन ही उन्हें निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 01:08 PM (IST)
Moradabad Panchayat Election 2021 : जिले में 12 बीडीसी निर्विरोध चुने जाएंगे, 9083 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
ग्राम पंचायत सदस्य के 1742 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाना तय।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले में 12 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के प्रत्याशियों के सामने कोई मुकाबले पर नहीं रहा। इसलिए उनका निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना जाना तय हो गया है। मतगणना के दिन ही उन्हें निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उधर, उप निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

इन तीनों पदों के लिए अब 19083 प्रत्याशी मैदान में बाकी बचे हैं। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गए हैं।विकास खंड मूंढापांडे के क्षेत्र पंचायत के वार्ड 39 लक्ष्मीपुर कट्टई से नवदीप यादव के मुकाबले कोई नहीं रहा। इसी तरह ब्लाक बिलारी में बीडीसी के चार सदस्य निर्विरोध बन गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या चार में सीमा चौधरी वार्ड संख्या तेरह में रूपा देवी, वार्ड 25 में अंकुर चौधरी, वार्ड 28 में मुकीम का नामांकन पत्र अकेला रह जाने के कारण इन चारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इनको दो मई के दिन प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बताते हैं कि वार्ड संख्या 4 और 13 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों में 700 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध बने हैं? जबकि 98 ग्राम पंचायतों में कुल सदस्यों की संख्या 1252 है। बताया कि कई गांव ऐसे हैं, जहां दो तिहाई सदस्य नहीं बन पाए हैं। ब्लाक भगतपुर टांडा में क्षेत्र पंचायत के पांच वार्डों पर चुनाव नहीं होगा। नाम वापसी के बाद इन वार्डों पर सिर्फ-एक-एक ही प्रत्याशी बचे हैं। यही हाल कुंदरकी विकास खंड के दो वार्डों का हैं। यहां भी एक-एक प्रत्याशी शेष रह गए हैं। इसके अलावा कुंदरकी में 525, भगतपुर टांडा में 518 और बिलारी में 700 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले स्वीकृत सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटन का काम पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें :-

युवती से दुष्‍कर्म के बाद बोला आरोप‍ित-क‍िसी को बताया तो जान से मार दूंगा, मैं क‍िसी से डरता नहीं

दो बाल‍िकाओं के माच‍िस के खेल में झोपड़ी में लगी आग, ज‍िंंदा जल गया नौ महीने का मासूम

Amroha Panchayat Election 2021 : बीडीसी प्रत्‍याशी कढ़ाई स‍िंबल का करती रहीं प्रचार, बैलेट पेपर में न‍िशान न‍िकला अंगूठी

chat bot
आपका साथी