Moradabad Panchayat Chunav Result 2021 : आठ ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 125 नतीजे घोषित, मतगणना जारी

जिले केे आठोंं ब्लाकों में सवा सौ से अधिक ग्राम प्रधानों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। करीब 50 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के भी अब तक नतीजे आ गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे देर में आने की उम्मीद है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:41 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:41 AM (IST)
Moradabad Panchayat Chunav Result 2021 : आठ ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 125 नतीजे घोषित, मतगणना जारी
जिले में बीडीसी के 50 से अधिक प्रत्याशियों के परिणाम आए।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले केे आठोंं ब्लाकों में सवा सौ से अधिक ग्राम प्रधानों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। करीब 50 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के भी अब तक नतीजे आ गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे देर में आने की उम्मीद है। मतगणना की गति धीमी होने की वजह से नतीजे आने में देरी हो रही है। दोपहर तक ज‍िला पंचायत सदस्यों की तस्वीर साफ हो सकेगी। भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

मुरादाबाद पंचायत चुनाव में कुल 8311 पदों के लिए 11 लाख 47 हजार 206 मत डाले गए। सभी पदों के लिए 19,704 प्रत्याशी मैदान में हैं। रविवार को सुबह आठ बजे से आठ मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होनी थी। मतगणना के लिए 1,800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते मतगणना देर से शुरू हो पाई। छजलैट ब्लाक के सुंदरपुर चाऊपुरा गांव के ग्राम प्रधान चुनाव का पहला नतीजा घोषित हुआ। यहां जितेंद्र सिंह प्रधान निर्वाचित हुए हैं। मतपत्रों की छंटनी में काफी टाइम लग रहा है। इसलिए नतीजे आने में देरी हो रही है। सभी ब्लाकों के मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती का काम चल रहा है। मतगणना की शुरुआत में बैलट पेपर को छांटकर 50-50 की गड्डी बनाई जा रही है। हर टेबल के पास प्रत्याशी या एजेंट में से कोई एक मौजूद है। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों के सवा सौ से अधिक नतीजे नौ बजे तक घोषित हो चुके हैं। बीडीसी के नतीजे भी लगातार घोषित हो रहे हैं। मतगणना सभी परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी