Moradabad Panchayat By Election 2021 : उपचुनाव के बाद 128 प्रधानों की शपथ का रास्ता साफ

128 ग्राम पंचायतों में बहुमत की समस्या खत्म हो गई है। अब बाकी बचे सभी प्रधानों की शपथ होगी। शपथ होते ही विकास कराने के लिए कार्ययोजना तैयार हो जाएगी। जिन ग्राम प्रधानों की शपथ हो चुकी है उनके यहां कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:14 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:14 AM (IST)
Moradabad Panchayat By Election 2021 : उपचुनाव के बाद 128 प्रधानों की शपथ का रास्ता साफ
प्रधानों को उनके अधिकारों के बारे में भी समझाया जा रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन।  पंचायत उप चुनाव के बाद 128 ग्राम पंचायतों में बहुमत की समस्या खत्म हो गई है। अब बाकी बचे सभी प्रधानों की शपथ होगी। शपथ होते ही विकास कराने के लिए कार्ययोजना तैयार हो जाएगी। जिन ग्राम प्रधानों की शपथ हो चुकी है, उनके यहां कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। इसके अलावा प्रधानों को उनके अधिकारों के बारे में भी समझाया जा रहा है। ब्लाकवार नए प्रधानों को कामकाज करने के तरीके समझाने का काम हो रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अब जिले की सभी 643 ग्राम पंचायतों में बहुमत हो गया है। इसलिए बाकी बची 128 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाकर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। 

पूर्व ज‍िला पंचायत सदस्‍य के बेटे पर मुकदमा : रामपुर में एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहसान के बेटे रेहान पाशा ने कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। कार्यालय का सामान इधर-उधर फेंक दिया। बाद में धमकी देकर चला गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने एआरटीओ से शिकायत की, जिस पर एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहम्मद अहसान राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा डीसीडीएफ के चेयरमैन भी रह चुके हैं। आरोप है कि उनका बेटा एआरटीओ कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद कर्मचारियों पर एक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का दबाव देने लगा। कर्मचारियों द्वारा नियमानुसार लाइसेंस प्रक्रिया अपनाने को कहा, जिस पर वह भड़क गया। कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगा। उन पर हमलावर हो गया। कार्यालय में लगी बायोमैट्रिक मशीन का कैमरा तोड़ दिया। शोर शराबे पर कार्यालय में भीड़ लग गई। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने एआरटीओ से घटना की शिकायत की। एआरटीओ ने इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि रेहान पाशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी