सर्पासन योग आसन से मजबूत होंगी कंधे, हाथ और पीठ की मांसपेशियां, ये है करने का तरीका

Sarpasana Yoga postur Benefit सर्दी में लोग ज्‍यादा आलसी हो जाते हैं कई बार तो लोग पूरे द‍िन ही रजाई में पड़े रह जाते हैं। इससे कई स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएंं होने लगती है। इनसे दूर रहने के ल‍िए न‍ियम‍ित रूप से योग को द‍िनचर्या में शाम‍िल करना होगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:05 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:05 PM (IST)
सर्पासन योग आसन से मजबूत होंगी कंधे, हाथ और पीठ की मांसपेशियां, ये है करने का तरीका
सर्पासन योग आसन काफी लाभ पहुंचाता है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Sarpasana Yoga postur Benefit। आराम तलब जिंदगी की वजह से शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो रहींं हैं। शरीर में दर्द शुरू होने के बाद व्यक्ति डॉक्टर के पास दौड़ लगाता है। अगर आपको अनचाहे दर्द से छुटकारा पाना है तो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करना पड़ेगा। इस कार्य में योग सबसे कारगर तरीका है। इस तरह की समस्‍याओं के समाधान में सर्पासन योग आसन काफी लाभ पहुंचाता है।

सर्पासन योग आसन के न‍ियम‍ित अभ्‍यास से कंधा, हाथ और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं दिल और फेफड़ों को भी मजबूती म‍िलती है। इसके साथ दमा के उपचार में भी यह योग आसन बहुत उपयोगी है। योग प्रशिक्षक डॉ. महजबीं परवीन ने बताया कि इस आसन को करने के लिए आपको दोनों हाथों की अंगुलियों को पीठ के पीछे एक-दूसरे के अंदर फंसा लें। सांस लेते हुए सिर और छाती काे ऊपर उठाएं। गर्दन पीछे की तरफ झुकाएं। हाथों को नीचे की तरफ खींचें। इस स्थिति में सांस को सामान्य कर लें। सांस छोड़ते हुए शरीर को जमीन पर लाएं। योग क्रिया को एक बार प्रशिक्षक के सामने करके अभ्यास करें। इसके बाद नियमित अपने घर पर कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन बीमारियों का जिक्र किया गया है। उसमें ये आसन बहुत लाभकारी है। इसके साथ ही अपने खानपान में भी बदलाव करें। बच्चों को जंक फूड के खानपान से दूर रखें। खुद भी तलाभुना खाने से परहेज करें। हेल्दी सीजन है। इसमें मौसमी फलों का सेवन करें। प्रतिदिन हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। ठंड अधिक है। इसलिए गुनगुने पानी का नियमित सेवन करें। 

chat bot
आपका साथी