Moradabad Municipal Corporation : बिना लोकेशन पूछे ही टोरंटो कंपनी ने उजाड़ दी ग्रीन बेल्ट, अब होगी कार्रवाई
कांठ रोड पर एक-एक पौधों को सींचने वाले नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत पर पाइप नैचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन बिछाने वाली कंपनी ने पानी फेर दिया है। ग्रीन बेल्ट में हैवी मशीनों से खोदाई करके भूमिगत पाइप डालकर पेड़ पौधों की जड़ें काट दीं।
मुरादाबाद, जेएनएन। कांठ रोड पर एक-एक पौधों को सींचने वाले नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत पर पाइप नैचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन बिछाने वाली कंपनी ने पानी फेर दिया है। ग्रीन बेल्ट में हैवी मशीनों से खोदाई करके भूमिगत पाइप डालकर पेड़ पौधों की जड़ें काट दीं। नगर निगम ने एक दिन पहले कंपनी के कर्मचारियों से मशीनें व अन्य सामान जब्त कर लिया था और चार कर्मचारियों को नगर निगम लाकर पूछताछ की थी। लेकिन, वह परमीशन नहीं दिखा पाए।
नगर निगम की परमीशन तो दिखा दी लेकिन, नगर निगम की शर्तों के अनुसार काम नहीं करने की बात सामने आई है। शर्त में था कि जो लोकेशन नगर निगम बताए वहां पाइप लाइन डाली जाएगी। एक जगह का काम खत्म होने पर दूसरी जगह की लोकेशन बताने के बाद भी वहां पाइप लाइन डालेंगे। लेकिन, कंपनी ने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा नगर निगम से हैवी मशीनों से खोदाई करने की बात भी छुपाई गई। कंपनी ने हिमगिरी, झांझनपुर, कांठ रोड समेत कई क्षेत्रों में सड़कों को क्षतिग्रस्त किया है। महापौर विनोद अग्रवाल ने सूचना मिलने पर नगर आयुक्त से कार्रवाई को कहा था। जिसके बाद अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और सामान जब्त कर लिया था।
टोरंटो कंपनी ने शर्तों के विपरीत जाकर काम किया है। तय यह था कि लोकेशन बताने के आधार पर ही पाइप लाइन डालेंगे लेकिन, दूसरी लोकेशन पूछे बिना ही काम शुरू कर दिया। ग्रीन बेल्ट को उजाड़ना अपराध है। विधिक राय के बाद कार्रवाई की जाएगी।
संजय चौहान, नगर आयुक्त
यह भी पढ़ें :-
UP : शादी से 6 दिन पहले होने वाले दामाद ने पिता के अरमानों का किया कत्ल, सड़क पर मिली बेटी की लाश
Moradabad weather : मानसून पड़ा कमजोर, अब एक सप्ताह में आने की उम्मीद, हो सकती है हल्की बारिश