Moradabad Municipal Corporation : कोरोना काल में दिवंगत छह कर्मचारियों के आश्रितों को नगर निगम ने दी नौकरी

नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि कोरोना काल में जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके स्वजन को हम प्रपत्र पूरे होते ही तत्काल नौकरी दे रहे हैं। उनके प्रति नगर निगम परिवार की सहानुभूति रहेगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 02:56 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 02:56 PM (IST)
Moradabad Municipal Corporation : कोरोना काल में दिवंगत छह कर्मचारियों के आश्रितों को नगर निगम ने दी नौकरी
कोरोना काल में दिवंगत छह कर्मचारियों के आश्रितों को नगर निगम ने दी नौकरी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता : नगर निगम के छह और कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को नियुक्त दी गई। इन सभी कर्मचारियों की कोरोना काल में मौत हो गई थी। गुरुवार को नगर आयुक्त संजय चौहान ने मृतक आश्रित कर्मचारियों के स्वजन को नौकरी दी।

नियुक्ति पत्र पाकर मृतक आश्रितों के स्वजन भावुक हो गए। किसी के पति तो किसी के पिता का निधन कोरोना संक्रमण से हो गया था। एक सप्ताह पहले नगर निगम चार मृतक आश्रितों को नियुक्ति दे चुका है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने मनीष कुमार, राजकुमारी, रवि कुमार, रोहित सरन, नितिन, जितेंद्र को नियुक्ति पत्र दिए गए। नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि कोरोना काल में जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उनके स्वजन को हम प्रपत्र पूरे होते ही तत्काल नौकरी दे रहे हैं। उनके प्रति नगर निगम परिवार की सहानुभूति रहेगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक कमल सक्सेना भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी