Moradabad Municipal Corporation : निगम के स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए गंभीर सिंह, लग चुके हैं कई गंभीर आरोप

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह को नगर आयुक्त संजय चौहान ने हटा दिया है। अनियमितताओं के आरोप में गंभीर सिंह हटाए गए हैं। नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी पार्षदों ने हटाने का मुद्दा उठाया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 04:34 PM (IST)
Moradabad Municipal Corporation : निगम के स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए गंभीर सिंह, लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
छह महीने में दोबारा लाइनपार व दिल्ली रोड का चार्ज देने के मामले में वह खुद हटा दिए गए।

मुरादाबाद, जेएनएन। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह को नगर आयुक्त संजय चौहान ने हटा दिया है। अनियमितताओं के आरोप में गंभीर सिंह हटाए गए हैं। नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी पार्षदों ने हटाने का मुद्दा उठाया था। लेकिन, अब सफाई निरीक्षक विकास लोहरा को छह महीने में दोबारा लाइनपार व दिल्ली रोड का चार्ज देने के मामले में वह खुद हटा दिए गए।

लाइनपार में जनता से अभद्रता पर विकास लोहरा को हटाकर तहसील स्कूल क्षेत्र में भेजा गया था लेकिन, उस क्षेत्र के छह पार्षदों ने भी विकास लोहरा की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था। तहसील स्कूल क्षेत्र के छह पार्षदों ने भी हटाने की मांग की थी, जिस पर गंभीर सिंह ने विकास लोहरा को वापस पुराने क्षेत्र लाइनपार व दिल्ली रोड का चार्ज दे दिया। वहां का चार्ज मिलने पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता पर जनता की शिकायतें पहुंचने लगीं। मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर आयुक्त संजय चौहान ने उनको स्वास्थ्य विभाग से हटाकर अन्य कई जिम्मेदारी दी हैं। इसके अलावा भीतर खाने कई ओर अनियमितताओं को लेकर सवाल उठ रहे थे। 

अपर नगर आयुक्त पर यह रहेंगे चार्ज

सम्पूर्ण स्वास्थ्य विभाग एवं योजनाएं, कोविड-19, संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छ भारत मिशन 2021, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, खुले में शौच से मुक्ति, गारबेज फ्री सिटी, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, कान्हा गोशाला की व्यवस्था, एनजीटी से प्राप्त आदेशों पर प्रभावी क्रियान्वयन, गुलाबबाड़ी व बगलागांव को वरिष्ठ प्रभारी और किराए पर लिए जाने वाले वाहनों की जिम्मेदारी दी गई है।

लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सफाई निरीक्षक विकास लोहरा को छह महीने में ही लाइनपार क्षेत्र में वापस भेजने पर जनता असंतुष्ट थी। दूसरे जोन में भेजने के निर्देश नहीं माने गए। बोर्ड बैठक में भी अनियमितताओं को लेकर गंभीर सिंह को हटाने को मुद्दा गूंजा था। मंडलायुक्त के निर्देश पर उन्हें हटाकर अब स्वास्थ्य विभाग का चार्ज अपर नगर आयुक्त को नगर आयुक्त ने सौंप दिया है।

विनोद अग्रवाल, महापौर

प्रशासनिक फेल बदल है, जो समय-समय पर होते रहते हैं। कई अधिकारी अब नए आ गए हैं। जिससे हर विभाग का अनुभव भी दूसरे अफसर को जरूरी है। गंभीर सिंह को स्वास्थ्य विभाग देखते हुए दो वर्ष हो गए थे। विभागीय फेरबदल करते हुए कार्यभार देखने को पत्र जारी कर दिया गया है।

संजय चौहान, नगर आयुक्त

प्रशासनिक फेरबदल है, जो व्यक्ति काम करता है तो आरोप भी लगते हैं। नगर निगम प्रशासन ने जो मुझे नई जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाऊंगा। अनियिमितताओं के आरोप गलत हैं। स्वास्थ्य विभाग से सबंधित शिकायतों का निस्तारण से लेकर हर काम समय पर किया।

गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी