मुरादाबाद में दो बच्‍चों के प‍िता ने छल से कर ल‍िया न‍िकाह, पुलिस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

महानगर के रहने वाले दो बच्चों के प‍िता ने एक युवती से पहले छल से निकाह कर ल‍िया। इसके बाद अब वह महिला से मुंह मोड़ने की कोशिश में जुटा है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:30 AM (IST)
मुरादाबाद में दो बच्‍चों के प‍िता ने छल से कर ल‍िया न‍िकाह, पुलिस ने दर्ज क‍िया मुकदमा
धोखे से से किया निकाह, अब मोड़ रहा बीवी से मुंह, मुकदमा

मुरादाबाद। महानगर के रहने वाले दो बच्चों के प‍िता ने एक युवती से पहले छल से निकाह कर ल‍िया। इसके बाद अब वह महिला से मुंह मोड़ने की कोशिश में जुटा है। विवाहिता का उत्पीड़न करने वाले पति व ससुरालियों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने अभियोग दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चक्कर की मिलक की रहने वाली फरहा के मुताबिक 20 दिसंबर 2018 को उसका निकाह मुगलपुरा के लालबाग गली नंबर एक के रहने वाले फैजान के साथ हुआ। कुछ दिन बाद पता चला कि फैजान पहले से शादीशुदा था। वह दो बच्चों का पिता है। पीड़िता को समझते देर नहीं लगी कि वह छल की शिकार हुई है। झूठ बोलकर आरोपित ने उससे निकाह किया है। पीड़िता के मुताबिक साजिश के तहत उसे गर्भ निरोधक गोलियां खिलाई गईं। कारोबार के नाम पर आरोपित ने मायके वालों से हजारों रुपये ऐंठ लिए। पति की हरकत से परेशान पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। नारी उत्थान केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग कराई गई। इस बीच फैजान ने न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। मुकदमे के सिलसिले में 11 दिसंबर को पीड़िता कचहरी पहुंची। तब आरोपित पति ने जान माल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति फैजान, देवर नफीस और ननद गुलबर्ग व नसरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी